शिवपुरी /नरवर 25 दिसम्बर 22। हिन्दू जागरण मंच पिछोर जिले का अभ्यास वर्ग 24.12.2022 को नरबर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश संगठक डॉ. मनीष उपाध्याय, विभाग प्रचारक पंकज शर्मा व प्रांत सह संयोजक रविकांत भदौरिया, जिला प्रचारक अखिलेश रघुवंशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश भार्गव ने बताया कि पिछोर जिले का प्रथम अभ्यास वर्ग नरबर में आयोजित किया गया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यक्षैत्र के अनुसार पिछोर को एक जिले के स्वरूप में मान्यता प्रदान की गई। जिसमें नरबर, रन्नौद, खनियाधांना, करैरा, पिछोर खंड आते हैं। इनके लगभग 60 कार्यकर्ताओं ने अभ्यास वर्ग में भाग लिया। अभ्यासवर्ग का शुभारंम्भ मॉ भारती के चित्र पर पूजन कर किया गया। अभ्यास वर्ग में मार्गदर्शन देते हुए डॉ मनीष उपाध्याय जी ने कहा कि समाज का जन जागरण किया जाए व धर्मातरण पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव उपाय किए जाने चाहिए। इस अवसर पर विभाग प्रचारक पंकज शर्मा ने भी कार्यकर्ता निर्माण पर सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा रविकांत भदौरिया ने हिन्दू जागरण मंच की संरचना पर प्रकाश डाला।श्री भार्गव ने बताया कि अभ्यास वर्ग चार सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं बडचढकर हिस्सेदारी की। बर्ग में लव जिहाद पर हिन्दू बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कार्यकर्ताओं को मर्गदर्शन दिया गया। अभ्यास वर्ग की व्यवस्था साकेत पुरोहित, निशीकांत दुबे, कीर्ति ठाकुर, सुशीन शर्मा, गिर्राज मोदी, विजय बव्वर , धर्मेन्द्र बाल्मिक, आकाश खरे, पुष्पेन्द्र चौबे आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने की।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें