Responsive Ad Slot

narwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
narwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_खास_खबर: सौम्य, सरल व्यवहार से लोगों के दिल में उतरते जा रहे कलेक्टर अर्पित वर्मा, नरवर किला देखा, पसर देवी के किए दर्शन, रास्ते में सिंघाड़े बेच रहे किसान के पास पत्थर पर बैठकर खाए सिंघाड़े, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

shivpuri शिवपुरी। किसी भी जिले की तस्वीर या तो अच्छे नेता बदल सकते हैं या जिले के कलेक्टर, ये बात आजमाई जाती रही है और इस मामले में शिवपुरी लक्की है क्यूँकि उसके पास राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेता यानि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं जिन्हें जनसेवा के लिए राजनीति का प्रणेता माना जाता है। हालाकि बाकी नेताओं के बारे में तारीफ करने जैसी कोई बात नहीं है लेकिन बात कलेक्टर अर्पित वर्मा की करें तो वे अपने सौम्य सरल व्यवहार की दम पर जिले की जनता के दिल में जगह बनाते जा रहे हैं। कभी स्कूल के बच्चों के बीच जाकर, कभी ग्रामीण जनों की चौपाल लगाकर तो कभी सिंघाड़े खाकर। जी हां कल की ही बात है जब नरवर प्रवास पर पहुंचे जिला कलेक्टर नरवर किला देखने पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक पसर देवी के दर्शन किए। लेकिन उसके पहले जब वे किले की चढ़ाई कर रहे थे तो रास्ते में सिंघाड़े बेचने वाले के पास उसी के पत्थर पर आराम से जाकर बैठ गए। फिर सिंघाड़े खाए और कुछ पैक करवाकर घर भी ले गए।
इस दौरान उन्होंने विक्रेता से सिंघाड़े को लेकर बातचीत भी की। उनकी इस सादगी के सभी कायल हुए बिना न रहे। कलेक्टर अर्पित ने अपनी वाॅल पर लिखा "नरवर के किले की ऐतिहासिक ऊंचाइयों के पास, सिंघाड़े की छोटी-सी दुकान पर रुककर उसके स्वाद का आनंद लेना अपने आप में एक खूबसूरत अनुभव है। ❤️
किले की प्राचीनता, आसपास की मिट्टी की खुशबू और ताजे सिंघाड़ों का देसी स्वाद… मानो बीते हुए समय की कोई मीठी याद सामने आकर बैठ गई हो।"
बाद में किए माता के दर्शन
कलेक्टर अर्पित ने ऐतिहासिक किले पर स्थित ऐतिहासिक प्राचीन पसर देवी के दर्शन किए और लिखा कि 
"आज प्राचीन मां पसर देवी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राचीन धार्मिक विरासत ने मन को गहरी शांति और श्रद्धा से भर दिया। 
मां के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी के मंगल की कामना की।
बता दें कि कलेक्टर अर्पित के साथ सीईओ जिला पंचायत विजय राज भी थे।
किले का भी किया भ्रमण
इसके पश्चात ऐतिहासिक नरवर किला पहुंचकर हमारी गौरवशाली विरासत और इतिहास को करीब से जानने का अवसर मिला। पत्थरों में सहेजी गई सदियों पुरानी गाथाएं हमारी समृद्ध संस्कृति और पराक्रम की याद दिलाती हैं।
आस्था की शक्ति और इतिहास की विरासत-दोनों का संगम, एक अविस्मरणीय अनुभव। 













#धमाका_डिफरेंट: छात्रा ने कलेक्टर अर्पित वर्मा से पूछा "सर आप कलेक्टर कैसे बने"? कलेक्टर ने सरल शब्दों में बताया ऐसे, शा हाई स्कूल भीमपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे कलेक्टर

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

* मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर श्री वर्मा ने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण
शिवपुरी, 16 अक्टूबर 2026/
राज्य शासन के ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया।"सर, आप कलेक्टर कैसे बने? "शासकीय हाई स्कूल भीमपुर: छात्राओं से संवाद और वृक्षारोपण
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सबसे पहले शासकीय हाई स्कूल भीमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 10वीं की एक जिज्ञासु छात्रा ने उनसे सवाल किया— "सर, आप कलेक्टर कैसे बने?" इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़े स्नेह के साथ छात्रा का मार्गदर्शन किया और उसे प्रशासनिक सेवा की तैयारी एवं कड़े परिश्रम के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं में मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना आधार मजबूत करें। उन्होंने स्कूल में अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) गोपलिया का निरीक्षण
अभियान के तहत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने गोपलिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी व्यवस्था, मरीजों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण  और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
 प्राथमिक विद्यालय गोपलिया: मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी
कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपलिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर स्थित रसोई कक्ष का जायजा लिया। बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की वास्तविक जांच करने के लिए उन्होंने मध्याह्न भोजन खाया और उसकी गुणवत्ता परखी। उचित मूल्य की दुकान का संचालन देखा, महिलाओं की सराहना की
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान गोपलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दुकान का संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा दुकान के बेहद व्यवस्थित और सुचारू संचालन को देखकर कलेक्टर श्री वर्मा ने उनके कार्यों की  सराहना की और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।












#धमाका_न्यूज: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः नरवर में जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की अगुआई में लगा विशाल जनसंवाद शिविर, विधायक रमेश रहे मौजूद, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी, 16 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 07 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है जो 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक प्रांगण नरवर में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।
करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा। इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है।
शिविर के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश
विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की रूपरेखा और इसके जन कल्याणकारी उद्देश्यों के बारे में उपस्थित नागरिकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात
शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि के रूप में दिमान सिंह रावत (करही), भारती नामदेव (करही), जनकदेवी बाथम (सोल्हर), रूबी आदिवासी (पीपलखाड़ी), अजय आदिवासी (पीपलखाड़ी), प्रीतम चौहान (भैंसा), खैरू रावत (ठिगवास), राकेश झा (थरखेड़ा), बालकिशन झा (पनानेर) तथा मनीषा आदिवासी (कालीपहाड़ी) को 2-2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर आदेश वितरण के निर्देश दिए गए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत रामसेवक गोस्वामी (बरखाड़ी), लल्ला (करही), सुनिया बाई केवट (करही), भूरी बाई (करही), मुल्लो बघेल (साबोली), लाडो कुशवाह (साबोली), लच्छो बाई प्रजापति (नरौआ), राम कुवर (फतेहपुर) तथा लाल सिंह आदिवासी (थरखेड़ा) को वृद्धावस्था व कल्याणी पेंशन स्वीकृत की गई। महिला सशक्तिकरण व आजीविका मिशन के तहत सी.सी.एल. व मुद्रा लोन के माध्यम से शारदा आदिवासी (भीमपुर - 1.50 लाख रुपये), प्रीती बघेल (सोल्हर), रामसखी रावत (करही - 75 हजार रुपये), सोमवती (करही - 75 हजार रुपये), लीला रावत (पपरेडू- 75 हजार रूपए) को वित्तीय सहायता दी गई।  साथ ही पेयजल गुणवत्ता परीक्षण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी कोली (फुर्तला), राधा कुशवाहा (केरेन्आ), ममता जाटव (मोहनी), अंजू जाटव (वीलोवी) एवं रचना बाथम (पुराना स्वाबदा) को फील्ड टेस्टिंग किट सौंपी गई।
आयुष्मान कार्ड वितरण से स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में मिली मजबूती
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मगरौनी निवासी कमलेश आदिवासी, थरखेड़ा निवासी वीकेश बघेल, मगरोनी निवासी सुहानी आदिवासी एवं जानकी बाई तथा गजराज बघेल शामिल हैं।  
लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत बालिकाओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
शासन की महत्त्वाकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नम्रता कुशवाहा, रूजीना अली, अनुष्का सेन, रशमिका रजक के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानः नरवर में  स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राहियों को मिली मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री; मिला मालिकाना हक
 
राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में “मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी भूमि एवं परिसंपत्ति का निशुल्क मालिकाना हक दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस शुक्रवार को जनपद प्रांगण नरवर में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वामित्व योजना के तहत लाभांवित हितग्राहियों को मकान की रजिस्ट्री प्रदान की गई। विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र का वितरण किया। लाभांवित हितग्राहियों ने भी शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राही हुए लाभान्वित
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों के निवासियों को उनके मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र वितरित किए गए। योजना के तहत तहसील नरवर के विभिन्न ग्रामों के कुल 12 पात्र हितग्राहियों को अपनी संपत्ति का वैधानिक व आधिकारिक मालिकाना हक प्राप्त हुआ।
लाभान्वित हितग्राहियों की सूची
शिविर में निशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले प्रमुख हितग्राहियों में शामिल हैं। जिसमें ग्राम रोनिजा निवासी दशरथ कर्ण एवं मुकेश नामदेव, ग्राम फूलपुर (नरवर) निवासी मलखान सिंह, हरवंश जाटव, नरेश सिंह रावत एवं राघवेंद्र कोली, ग्राम चकारमपुर निवासी हरप्रसाद कुशवाह, ग्राम दिहायला निवासी पुष्पेंद्र रावत, ग्राम नरौआ निवासी भागीरथ वंशकार एवं नारायण दास योगी, ग्राम सिमरिया निवासी रणवीर सिंह रावत एवं भारतसिंह रावत शामिल है।
स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का विवादरहित रिकॉर्ड तैयार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर बैंक से ऋण प्राप्त करने, व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करने तथा संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
उदाहरण सामने आ सकें। उद्यम संवाद में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी भी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाल  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखंड स्तरीय विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि, विभिन्न स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व हितग्राही उपस्थित रहे।














© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129