Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः नरवर में जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की अगुआई में लगा विशाल जनसंवाद शिविर, विधायक रमेश रहे मौजूद, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 16 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 07 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है जो 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक प्रांगण नरवर में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।
करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा। इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है।
शिविर के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश
विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की रूपरेखा और इसके जन कल्याणकारी उद्देश्यों के बारे में उपस्थित नागरिकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात
शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि के रूप में दिमान सिंह रावत (करही), भारती नामदेव (करही), जनकदेवी बाथम (सोल्हर), रूबी आदिवासी (पीपलखाड़ी), अजय आदिवासी (पीपलखाड़ी), प्रीतम चौहान (भैंसा), खैरू रावत (ठिगवास), राकेश झा (थरखेड़ा), बालकिशन झा (पनानेर) तथा मनीषा आदिवासी (कालीपहाड़ी) को 2-2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर आदेश वितरण के निर्देश दिए गए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत रामसेवक गोस्वामी (बरखाड़ी), लल्ला (करही), सुनिया बाई केवट (करही), भूरी बाई (करही), मुल्लो बघेल (साबोली), लाडो कुशवाह (साबोली), लच्छो बाई प्रजापति (नरौआ), राम कुवर (फतेहपुर) तथा लाल सिंह आदिवासी (थरखेड़ा) को वृद्धावस्था व कल्याणी पेंशन स्वीकृत की गई। महिला सशक्तिकरण व आजीविका मिशन के तहत सी.सी.एल. व मुद्रा लोन के माध्यम से शारदा आदिवासी (भीमपुर - 1.50 लाख रुपये), प्रीती बघेल (सोल्हर), रामसखी रावत (करही - 75 हजार रुपये), सोमवती (करही - 75 हजार रुपये), लीला रावत (पपरेडू- 75 हजार रूपए) को वित्तीय सहायता दी गई।  साथ ही पेयजल गुणवत्ता परीक्षण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी कोली (फुर्तला), राधा कुशवाहा (केरेन्आ), ममता जाटव (मोहनी), अंजू जाटव (वीलोवी) एवं रचना बाथम (पुराना स्वाबदा) को फील्ड टेस्टिंग किट सौंपी गई।
आयुष्मान कार्ड वितरण से स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में मिली मजबूती
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मगरौनी निवासी कमलेश आदिवासी, थरखेड़ा निवासी वीकेश बघेल, मगरोनी निवासी सुहानी आदिवासी एवं जानकी बाई तथा गजराज बघेल शामिल हैं।  
लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत बालिकाओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
शासन की महत्त्वाकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नम्रता कुशवाहा, रूजीना अली, अनुष्का सेन, रशमिका रजक के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानः नरवर में  स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राहियों को मिली मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री; मिला मालिकाना हक
 
राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में “मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी भूमि एवं परिसंपत्ति का निशुल्क मालिकाना हक दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस शुक्रवार को जनपद प्रांगण नरवर में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वामित्व योजना के तहत लाभांवित हितग्राहियों को मकान की रजिस्ट्री प्रदान की गई। विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र का वितरण किया। लाभांवित हितग्राहियों ने भी शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राही हुए लाभान्वित
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों के निवासियों को उनके मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र वितरित किए गए। योजना के तहत तहसील नरवर के विभिन्न ग्रामों के कुल 12 पात्र हितग्राहियों को अपनी संपत्ति का वैधानिक व आधिकारिक मालिकाना हक प्राप्त हुआ।
लाभान्वित हितग्राहियों की सूची
शिविर में निशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले प्रमुख हितग्राहियों में शामिल हैं। जिसमें ग्राम रोनिजा निवासी दशरथ कर्ण एवं मुकेश नामदेव, ग्राम फूलपुर (नरवर) निवासी मलखान सिंह, हरवंश जाटव, नरेश सिंह रावत एवं राघवेंद्र कोली, ग्राम चकारमपुर निवासी हरप्रसाद कुशवाह, ग्राम दिहायला निवासी पुष्पेंद्र रावत, ग्राम नरौआ निवासी भागीरथ वंशकार एवं नारायण दास योगी, ग्राम सिमरिया निवासी रणवीर सिंह रावत एवं भारतसिंह रावत शामिल है।
स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का विवादरहित रिकॉर्ड तैयार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर बैंक से ऋण प्राप्त करने, व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करने तथा संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
उदाहरण सामने आ सकें। उद्यम संवाद में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी भी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाल  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखंड स्तरीय विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि, विभिन्न स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व हितग्राही उपस्थित रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129