Responsive Ad Slot

Latest

latest

गोवर्धन सेवा समिति शिवपुरी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गोवर्धन में 31 मार्च से

मंगलवार, 21 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। गोवर्धन सेवा समिति शिवपुरी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गोवर्धन में 31 मार्च से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित तीर्थ विकास ट्रस्ट में किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्रीय संत डॉ. साध्वी विश्वेश्वरी देवी के श्रीमुख से वाचन किया जाएगा। भागवत कथा के मुख्य यजमान त्रिवेणी रमेशचन्द्र शुक्ला सेवानिवृत्त एसडीओ भटनावर वाले हैं।समिति के अध्यक्ष दशरथ शर्मा, सचिव धर्मेन्द्र राठौर एवं कोषाध्यक्ष मनीष शुक्ला द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन सेवा समिति द्वारा पिछले 14 वर्ष से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष समिति लिए गए निर्णय के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ किया गया जिसका वाचन गत वर्ष नंदनी वासुदेव महाराज के श्रीमुख से किया गया था। इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा संगीतमय 31 मार्च से प्रारंभ की जा रही है जिसका समापन 7 अप्रैल को हवन पूजन एवं विशाल भण्डारे के साथ संपन्न कराया जाएगा। श्री शुक्ला ने बताया कि 31 मार्च को सुबह 10:30 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो परिक्रमा मार्ग से होते हुए तीर्थ विकास ट्रस्ट कथा स्थल पर पहुंचेगी। गोवर्धन सेवा समिति के सभी सदस्यों ने शहर वासियों ने अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर लाभ उठाऐं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129