Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: सरपंच की रिश्तेदार महिला ने पचावली बड़े पुल से कूदकर दे दी जान

गुरुवार, 30 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
देवेंद्र भार्गव की रिपोर्ट
पचावली। पचावली बड़े पुल से कूदकर वृद्ध महिला ने जान दे दी। गुरुवार की दोपहर अचानक महिला ने पुल से छलांग लगाई और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।
तब कुछ लोगों ने पहचान कर बताया की महिला सगेश्वर ग्राम की निवासी कलिया बाई लोधी है। बाद में ग्राम पंचायत सिंघेश्वर के सरपंच ने बताया की महिला रिश्ते में मामी लगती थीं। हालाकि पुल से कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मौके पर गई और पड़ताल शुरू कर दी हैं।
ये कहानी आ रही सामने
बताया जा रहा हैं की बुजुर्ग महिला के दो बेटे हैं। इन दो बच्चों को पाल पोसकर मां ने बडा किया शादी के बाद उन्होंने ही बुजुर्ग महिला को घर से निकाल दिया। जिसके चलते वह भीख मांगकर गुजर बसर कर रही थी। और अब ज्यादा परेशान होने के चलते उसने सिंध नदी में कूंदकर आत्महत्या कर ली।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129