Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कार दुर्घटना में छिंदवाड़ा के यज्ञ सम्राट महंत श्री कनक बिहारी दास जी महाराज की मौत

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
नरसिंहपुर में हुआ हादसा, तीन अन्य की भी मौत 
(प्रांजल शर्मा की रिपोर्ट)
भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर इलाके में हुई कार दुर्घटना में संत कनक बिहारी दास जी महाराज का निधन हो गया। सोमवार सुबह 9 बजे के करीब हुए इस हादसे में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई है। ये सभी अशोकनगर से छिंदवाड़ा आश्रम जा रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। महाराज अगले साल अयोध्या में 9009 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करने वाले थे। 2021 में कनक बिहारी दास जी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक समर्पित किया था।
बाइक सवार को बचाने में हुई दुर्घटना
कनक बिहारी दास महाराज की कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कनक बिहारी दास जी महाराज को गंभीर चोट आई जिससे उनका मौके पर ही निधन हो गया। ड्राइवर रूपलाल को गंभीर चोट आई है जिसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कनक बिहारी दास महाराज का चांद के प्रसिद्ध नोनी कला मंदिर से गहरा लगाव था वह काफी लंबे समय से यहीं पर विराजमान थे ऐसे में यहां भव्य नर्मदा पुराण कथा चल रही थी जिसके प्रमुख आयोजन में वह आज शामिल होने वाले थे।
महाराज की अचानक हुई दुर्घटना में मौत से भक्तों में शोक की लहर हैं। उन्होंने संत समाज की अपूरणीय क्षति बताया हैं। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत जयोतिरादित सिंधिया ने ट्वीट किया कि नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) के पास सड़क दुर्घटना में रघुवंश शिरोमणि श्री 1008 यज्ञ सम्राट महंत कनक बिहारी दास जी सहित दो अन्य लोगों का देहावसान, अत्यंत दुःखद है। प्रभु, गुरुदेव सहित अन्य दिव्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शांति प्रदान करें। इधर
 शिवपुरी से विजय शर्मा, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मुन्नालाल कुशवाह आदि ने शोक जताया। 









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129