Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: कल्चुरी कलार समाज महिला मंडल की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कल्चुरी कलार समाज महिला मंडल की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल सोनचिरैया में संपन्न हुआ। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी ने नवीन कार्यकारिणी को अपना दायित्व सौंपते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की
 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव,  विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पांडे, माधव नेशनल पार्क की रेंजर श्रीमती डॉक्टर दीपमाला शिवहरे एवं मेडिकल कॉलेज की  dermatologist डॉ श्रेया शिवहरे शामिल हुईं। आपको बता दें की बीते रोज शिवपुरी कल्चुरी कलार समाज की महिला मंडल के चुनाव सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें संरक्षक श्रीमती शकुन शिवहरे और श्रीमती इंदिरा चौकसे को चुना गया। जबकि श्रीमती प्रियंका शिवहरे को जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती भावना शिवहरे, सचिव के लिए श्रीमती मीनाक्षी शिवहरे, कोषाध्यक्ष-श्रीमती निहारिका शिवहरे, संगठन मंत्री श्रीमती डॉ हिमांशी चौकसे को चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती मीना चौकसे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकल शिवहरे, कोषाध्यक्ष-श्रीमती कीर्ति शिवहरे, संगठन मंत्री श्रीमती रेखा राय, सचिव श्रीमती ज्योति चोकसे द्वारा समाज में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया एवं समाज की महिलाओं ने मिलकर नवीन कार्यकारणी को सदैव अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। 
अतिथियों ने किया संबोधित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने सभी से समाज की एकता बनाए रखने एवं समाज में महिलाओं का योगदान बनाए रखते हुए उच्च पदों पर आसीन होने का आव्हान किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना से महिलाओं का उत्थान और महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की राजनैतिक हिस्सेदारी पर ध्यान आकर्षित किया। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129