Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन जगन्नाथपुरी की यात्रा से वापस लौटी, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षदों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के रेलवे स्टेशन से पीछे बुधवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन जगन्नाथपुरी की यात्रा पर रवाना हुई थी जो आज सोमवार को वापिस लौटकर आई। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षद रेलवे स्टेशन पहुंचे और तीर्थ यात्रियों के माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद विजय बिंदास, रामसिंह यादव, अमर दीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, केपी परमार, गिर्राज शर्मा, मंत्री श्रीमंत सिंधिया के निज सचिव राजेंद्र शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधि मोजूद रहे। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा की आज हमारे शहर के परिवार के सदस्यों को लेकर जगन्नाथपुरी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर गई ट्रेन वापस आई हैं। हमने सभी को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की और से नपाध्यक्ष और टीम यात्रियों को यात्रा पर जाते समय उपयोगी सामग्री निशुल्क भेंट की जाती है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129