ये आया भोपाल से फरमान
प्रति, सविता प्रथम
संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ग्वालियर संभाग, मध्यप्रदेश
सी.एम. हेल्पलाइन अंतर्गत दिनांक 20.04.2023 को जारी होने वाली ग्रेडिंग के संबंध में माह मार्च 2023 में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त करने वाली नगर पालिकाओं / नगर परिषदों की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया है कि आपके संभाग अधीनस्थ कुछ नगरीय निकायों द्वारा निरंतर दिए जा रहे निर्देशों के पश्चात भी ग्रेडिंग में सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। निकायों की सूची एवं प्राप्त हो रही ग्रेडिंग की जानकारी सलग्न है।
मैं चाहूँगा कि, संलग्न सूची अनुसार उल्लेखित नगरीय निकायों तथा संभाग अधीनस्थ समस्त नगरीय निकायों को प्राप्त हो रही ग्रेडिंग के संबंध में समीक्षा करते हुए, दिनांक 20.04.2023 को जारी होने वाली ग्रेडिंग में समस्त नगरीय निकायों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक (ए ग्रेड) प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करे। संलग्न उपरोक्तानुसार।
भवदीय

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें