Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: जानकी सेना संगठन को मिला राष्ट्रीय अवार्ड, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के साथ प्रवक्ता रमन अग्रवाल को दिल्ली में मिली डॉक्टरेट उपाधि

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जानकी सेना संगठन को राष्ट्रीय अवार्ड मिला हैं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के साथ प्रवक्ता रमन अग्रवाल को दिल्ली में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने पर रमन अग्रवाल ने बताया की समस्त सदस्यों के समर्पण को समर्पित अवार्ड शुक्रवार सात अप्रैल को मां जानकी जी के शुभाशीष से जानकी सेना संगठन के सेवार्थ कार्यों को लेकर प्रदान किया गया। दिल्ली में यह राष्ट्रीय अवार्ड देश की अग्रणी संस्था मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दिल्ली की ओर से दिया गया। डॉक्टरेट की मानक उपाधि अवार्ड को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत और प्रवक्ता रमन अग्रवाल ने प्राप्त किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा की समस्त सम्माननीय सदस्यों के समर्पण को यह राष्ट्रीय पुरुस्कार हम समर्पित करते हैं। 
साथ ही समस्त संगठन सदस्यों, वरिष्ठ जनों, महिला सदस्य बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, कोटि कोटि आभार। साथ ही साथ मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमैन श्री सीपी यादव जी और टीम का भी आभार। अवार्ड समारोह में देश की कई अग्रणी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। 
जनसेवा, सामाजिक योगदान के लिए जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता भव्य समारोह में हुए सम्मानित
शिवपुरी जिले में सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से लगातार सोपान स्थापित कर रहे जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय (वर्ल्ड रिकॉर्ड सुंदरकांड संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को लेकर दिल्ली में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा विगत दिवस दिल्ली में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था जिसमें जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत और प्रवक्ता रमन अग्रवाल संगठन की ओर से सम्मिलित हुए थे जहां पर उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली में सम्मान की खबर मिलने के बाद शिवपुरी में जानकी सेना संगठन कार्यालय पर जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद विक्रम सिंह रावत ने कहा कि यह सम्मान पूरे जानकी सेना संगठन को समर्पित है उन्होंने कहा कि जानकी सेना संगठन के प्रत्येक सदस्य की मेहनत का ही यह परिणाम है कि संगठन प्रगति की ओर लगातार अग्रसर है। डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे गए जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को सोशल साइट और फोन के माध्यम से लोगों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करने का सिलसिला लगातार जारी है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129