Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: Navjot Sidhu News : पटियाला जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू, बोले, राहुल गांधी क्रांति, हिल जाएगी सरकार

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पटियाला। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला की सेंट्रल जेल से आज रिहा हो गए। सिद्धू ने कहा कि इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है। इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है।




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129