रेडियम टेप चिपकाने के पीछे यह उद्देश्य है की जब कभी कोई दुर्घटना घटित होती है तो पीछे से आने वाले वाहन को आगे जाने वाला वाहन सही से दिखाई नहीं देता क्योंकि उस वाहन पर रिफ्लेक्टर टैब या लाइट नहीं होती जिसके कारण दुर्घटना घटित हो जाती है। ट्रैफिक इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया की वैसे दुर्घटनाओं के कई कारण होते हैं लेकिन उन कई कारणों में से एक यह भी मुख्य कारण बनता है। यातायात पुलिस द्वारा आज अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी में जाकर भी कई ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेडियम टेप चिपकाए गए हैं। इस दौरान बच्चों द्वारा यातायात नियम के मैसेज द्वारा भी आम जनता को जागरूक किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें