Responsive Ad Slot

Latest

latest

अग्रवाल मित्र मंडल शिवपुरी का ग्रीष्म कालीन महिला प्रशिक्षण शिविर शा कन्या माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड़ शिवपुरी में 7 मई से 4 जून तक

शुक्रवार, 5 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अग्रवाल मित्र मंडल शिवपुरी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन महिला प्रशिक्षण शिविर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड़ सब्जी मंडी के सामने शिवपुरी में लगाया जा रहा है। इसमे सभी वर्ग की महिलाओं को सिलाई, मेहंदी, ढोलक, डांस ओर ब्यूटी पार्लर सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण  अनुभवी शिक्षिकाओं द्वारा दिया जावेगा। यह शिविर 07  मई 2023 रविवार शाम 4 बजे से प्रारम्भ होने जा रहा है। जो 04 जून 2023 तक  संचालित होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली इच्छुक बालिकाएं एवम महिलाये कन्या कोर्ट रोड़ विद्यालय पर आकर रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। प्रशिक्षण का समय 4.30से शाम 6 बजे तक रखा गया है। सभी सूचित होकर पहले आकर अपना स्थान सुनिश्चित करे। उक्त जानकारी अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं महिला मित्र मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश गुप्ता द्वारा देते हुए मित्र मंडल के सभी सदस्यों से प्रशिक्षण में अपनी भागीदारी और पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129