Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका सरोकार: शिवपुरी के संविदा कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, 8 मई को भोपाल चलो आंदोलन

बुधवार, 3 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
टेंट लगाने की अनुमति न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारी 
शिवपुरी 03 मई 2023। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर 18 अप्रैल 2023 से प्रदेश व्यापी हडताल पर हैं, लेकिन शिवपुरी जिलां प्रशासन द्वारा उन्हें टेंट लगाकर शांतिपूर्ण हडताल करने की इजाजत भी नही दी गई है। जबकि महज दो माह पहले शिवपुरी शहर के हदय स्थल माधव चौक चौराहे पर विधिवत् प्रशासन की अनुमति के उपरांत संविदा कर्मचारी हडताल कर चुके हैं। प्रशासन द्वारा टेंट लगाने की अनुमति न देने से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अब कर्मचारी 8 मई 2023 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
उल्लेखनीय है कि संविदा कर्मचारी पिछले 22 बर्षो से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देते आ रहे हैं। उन्हें संविदा पर कार्य करते हुए जैसे -जैसे समय गुजरता गया नियमित किए जाने की आश बडती गई। इसी बीच देश में कई राज्य सरकारों ने संविदा कर्मचारियों की नियमित भी कर दिया,परन्तु म.प्र. में बर्ष 2017 से हडताल का रास्ता अखतियार करने के बाद भी सरकार इस दिशा में प्रभारी पहल करती दिखाई नही दे रही है। बर्ष 2022 के अंतिम माह में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किए गए 22 दिन के प्रदर्शन के उपरांत सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संविदाकर्मचारियों को एक माह में मांगे पूर्ण करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन तीन माह गुजर जाने के बाद भी सरकार ने जब परिणाम कारी कार्यवाही नही की तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक बार फिर आरपार की लडाई के मैदान में आ गए। पिछले दिनों एनएचएम कार्यालय का घेराव, स्वास्थ्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के बंगलो का घेराव कर चुके संविदा कर्मचारी अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का घेराव करने की तैयारी में हैं। 
इधर शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन संविदा कर्मचारियों को हडताल के लिए टेंट लगाने की अनुमति तक नही दे रहा है। जिसे संविदा कर्मचारियों द्वारा सरकार पर प्रदर्शन एवं अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात करने का आरोप लगा रहे हैं। संविदाकर्मचारियों ने आज तात्याटोपे मैदान में बैठक का आयोजन कर 8 मई 2023 को भोपाल चलो भोपाल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई।
सरकार संविदा कर्मचारियों का दमन करना चाहती है: संघ
संविदाकर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष विवेक पचौरी एवं डॉ मनोज पिप्पल ने प्रेस को बताया कि म.प्र. सरकार संविदाकर्मचारियों के पहले 22 दिन के आंदोलन एवं अब 15 दिन के जंगी आंदोलन को कुचलने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। जिले में सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन तक के लिए अनुमति प्रदान नही की है। म.प्र. सरकार के नुमाइंदे झूठे वादे करने में माहिर हो चुके हैं। इसलिए अब सीघे मुख्यमंत्री निवास करने का घेराव करने संविदाकर्मचारी 8 मई 2023 को भोपाल कूच करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129