शिवपुरी। आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी को कौन से काम करने है व अभी तक संगठन में क्या काम हो चुके हैं इसकी जानकारी के लिए सातों मोर्चो की बैठक आयोजित की गई। सभी मोर्चों से वन—टू—वन चर्चा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमो को लेकर भी विस्तृत से चर्चा की गई। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्धारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बूथ को सशक्त करना प्राथमिकता रहेगी। इसी के तहत आज जिलाध्यक्ष ने सभी सातों मोर्चों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनु जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक बुलाई और सभी मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों से वन—टू वन चर्चा की। उनसे अभी तक के किए गए कार्यों को लेकर जानकारी ली तथा आगामी कार्ययोजना हेतू संरचना एवं कार्यान्वयन हेतू पूर्ण कार्ययोजना, प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक समान समझ, आगामी कार्यक्रम कलेण्डर पर चर्चा एवं समझ, सैद्धांतिक लक्ष्यों के प्रति पूर्ण समझ एवं प्रतिबद्धता व भाजपा केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार—प्रसार करना आदि विषयों पर चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें