शिवपुरी। 14 जून रक्तदान दिवस पर जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक द्वारा सिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ साथ नॉन जेसी लोगों ने भी रक्तदान करके सहयोग दिया।
साथ ही यह संदेश दिया गया कि रक्तदान करके हम किसी का जीवन भी बचा सकते हैं इसलिएकिसी भी जरूरतमंद के लिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान की अनेक फायदे हैं
सभी रक्त दाताओं को जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक द्वारा सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पो के साथ सम्मानित किया गया।
संस्था के सभी सदस्य वहां उपस्थित रहे और रक्तदान जैसे नेक कार्य में सभी ने अपना सहयोग दिया । उसके लिए सभी का आभार व्यक्त कियागया। इस कार्यक्रम में शिवपुरी डायनामिक के अध्यक्ष जेसी अनु मित्तल, आईपीपी जेसी किरण उप्पल, सचिव जेसी कविता अरोरा, कोषाध्यक्ष जेसी शैलजा शर्मा, नीड ब्लड कॉल जेसी मोनिका तोमर, वाइस प्रेसिडेंट जेसी ज्योति त्रिवेदी, जेसी शिल्पा दुबे, जेसी साधना शर्मा, जेसी सीमा वर्मा, जेसी मंजू शाक्य, जेसी कंचन बुगड़ा, जेसी वीना गोलिया, जेसी अंकिता वैश्य, एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।



.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें