मुंबई, 23 जुलाई। केंद्रीय युवा और खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 72 स्कूली छात्रों को फिटनेस और खेल पर भारत के सबसे बड़े क्विज, अर्थात् फिट इंडिया क्विज के राज्य दौर के दौरान दूसरे संस्करण में उनकी सफलता पर सम्मानित किया। जिसमें MP के जिला शिवपुरी स्थित शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में भाग लिया और हमारे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य दौर में पहुंचने वाले 36 विजेताओं में से नाम दर्ज कराया। इसे लेकर शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी के दिव्यांश गाला और अनिरुद्ध यादव को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
क्विज़ के दूसरे संस्करण में भारत के 702 जिलों के 16,702 स्कूलों के 61,981 छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित किया गया पूरे भारत के 36 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 72 छात्र अब फिट इंडिया क्विज़ 2022 के राष्ट्रीय दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसे स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के विजेता स्कूल को कुल 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि स्कूल के 2 छात्रों की टीम को कुल 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें