Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: चंद्रयान 3 की लैंडिंग की खुशी में हर तरफ दिखे जश्न के नजारे, चली आतिशबाजी

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भाजपा युवा मोर्चा ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग की खुशी में माधव चौक चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न
शिवपुरी। जिले भर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग की खुशी में जश्न मनाए गए। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा ने भी माधव चोक पर खुशी मनाते हुए बताया की 14 जुलाई को हुए चंद्रयान-3 मिशन के सफल लॉन्च के बाद अब पूरी दुनिया की नजर चांद पर उसकी लैंडिंग पर टिकी हुई थी। इस मिशन को सफल बनाने के लिए कई वैज्ञानिकों को दिन-रात की कड़ी मेहनत लगी है। चंद्रयान-3 लैंडर ने 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर लैंड करा और उसी की खुशी में भारत माता की जयकार की गूंज शिवपुरी शहर के माधव चौक चौराहे पर गूंज उठी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के चौराहे पर पूरे जोश और उत्साह के साथ चौराहे पर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए और आतिशबाजी चलाते हुए खुशी जाहिर की जिसमे मुख्य रूप से नपाध्यक्ष गायत्री

शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक राठौर, जिला मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, दीपू राठौर, हर्षित भार्गव, राहुल खटीक, सुमित शर्मा,रामेश्वर रजक, राहुल धूलिया, करण दीक्षित, विकास शर्मा, आयुष सक्सेना, रोहित सेजवार एवं समस्त नगर युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।
सुशील मोंटेसरी स्कूल में मना जश्न
चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर शिवपुरी के सुशील मोंटेसरी स्कूल के प्राचार्य श्री सुधीर चावला जी और बच्चों ने ढोल नगाड़ो के साथ झूम-झूम कर गाने


गाकर उसका स्वागत किया एवं भारत के सभी अनुसंधान करने बाले इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129