Responsive Ad Slot

Latest

latest

ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया भागवत आचार्य गायत्री देवी का सम्मान

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मंशापूर्ण धाम कत्था मिल शिवपुरी में दो अगस्त से चल रही संगीतमय कथा का वाचन करने वाली आचार्य पंडित गायत्री देवी श्री धाम वृंदावन को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने गत दिवस सम्मानित किया। कथा के दौरान कथा व्यास गायत्री देवी ने गोवर्धन पूजा, कंस वध एवं श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण कराया।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तमकांत शर्मा एवं संभागीय सचिव पंडित महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि रामस्वरूप शर्मा संतोष शर्मा सिरसोद बालों द्वारा आयोजित भागवत कथा आचार्य गायत्री देवी श्री धाम वृंदावन का ब्राह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बीके शर्मा एवं कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा उन्हें शॉल श्रीफल एवं स्मारिका प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम कांत शर्मा, डॉक्टर बीके शर्मा, सतीश सरैया, कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा, कैलाश नारायण भार्गव, राजेंद्र पांडे, हरिवंश त्रिवेदी, सुरेश भार्गव, राकेश मिश्रा, अरविंद सरैया, राजकुमार सरैया, सुनील उपाध्याय, महावीर मुदगल ,राजू पिपरघार, गुरुदत्त शुक्ला, मनीराम शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129