Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खबर: "हर घर तिरंगा अभियान", नगरपालिका ने नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कलेक्टर, नपाध्यक्ष, मंत्री दर्जा, एसडीएम, सीएमओ, पार्षद रहे शामिल

सोमवार, 14 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी की ओर से नगर में सोमवार को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन कलेक्टर रवींद्र कुमार एवम नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के निर्देशन में सीएमओ  नपा केएस सगर द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नपा कर्मचारी, अधिकारी, बीजेपी कार्यकर्ता, पार्षद आदि मौजूद
रहे। तिरंगा यात्रा नगर पालिका से निकाली गई। इसमें अधिकारी कर्मचारियों तिरंगा हाथों में  लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर रवींद्र कुमार, एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, सीएमओ केएस सगर, मनोज शर्मा, पार्षद प्रदीप शर्मा, अमरदीप शर्मा, वेदांश सविता, यशपाल जाट सहित नपा के सभी अधिकारी, 
कर्मचारी नगर के मुख्य मार्ग से कोर्ट रोड, पुलिस सहायता केंद्र, गुरुद्वारा होते हुए शहीद तात्या टोपे स्मारक पहुंची। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129