Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खबर: "हर घर तिरंगा अभियान", करैरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सोमवार, 14 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा। (शिवपुरी): हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस थाना करैरा द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा पुलिस थाना करेरा से निकाली गई,इसमें राष्ट्रीय गीत की धुन के साथ आगे आगे डीजे चल रहा था, पीछे अधिकारी कर्मचारियों तिरंगा हाथों में  लहराते हुए यात्रा में शामिल थे। तिरंगा यात्रा में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। यात्रा में एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, नायब तहसीलदार ओ पी तिवारी, नायब तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस, नगर निरीक्षक करेरा सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक सतीश जयंत, आइटीबीपी के अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मीडिया कर्मी नगर के मुख्य मार्ग से विकासखंड कार्यालय, पुलिस सहायता केंद्र, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहीद मंगल पांडे स्मारक तक पहुंची। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया गया। नागरिकों ने माल्यार्पण कर सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाया। अंत में शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129