SHIVPURI शिवपुरी। शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शिवपुरी में जागरूकता अभियान एक संकल्प सुरक्षा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह एडिशनल एसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/08/2023 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शिवपुरी में विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा जागरूकता अभियान एक संकल्प सुरक्षा का चलाया गया जिसमें निर्भाया मोबाइल एवम विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी सूबेदार श्रीमती गायत्री इटोरिया द्वारा बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया बच्चों को अपनी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया और बच्चों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया बच्चों को विशेष किशोर पुलिस इकाई के कार्य बताए गए साथ ही साथ सभी बच्चों को पुलिस थाना कोतवाली महिला थाना एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई का भ्रमण कराया गया इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आरक्षक चेतन बंसल ,आरक्षक प्रतिपाल सिंह विशेष किशोर पुलिस इकाई आरक्षक सिमरु और आरक्षक गायत्री निर्भया मोबाईल आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें