Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बतौर फहराया ध्वज, ली सलामी, कलेक्टर रवींद्र कुमार, एसपी रघुवंश रहे मौजूद

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। शहर में पुलिस परेड ग्राउंड शिवपुरी में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल  विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हुईं। आप बीती रात शिवपुरी आईं। नगर में आते ही थीम रोड पर पाम पार्क के निर्माण को देखा, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिर सर्किट हाउस पर अपनों से आत्मीय मुलाकात की। रात्रि विश्राम उपरांत आज सुबह 15 अगस्त 2023 को कार में सवार होकर भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर पहुंची। 
यहां उनकी अगवानी एएसपी सुधांशु मुले, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, ओमी गुरु आदि ने की। 
मंच पर आते ही किया ध्वजारोहण, हुआ राष्ट्रगान
मंच पर आते ही मुख्य अतिथि श्रीमंत सिंधिया ने ध्वजारोहण किया। हवा में राष्ट्रीय ध्वज लहराता नजर आया। फिर राष्ट्रगान हुआ। 
परेड के निरीक्षण के लिए हुई रवाना
मुख्य अतिथि श्रीमंत सिंधिया ने परेड निरीक्षण किया। पुलिस की सफेद जीप में सवार मुख्यातिथि ने परेड में शामिल टुकड़ियों का हाथ जोड़कर अभिभादन किया। जीप में कलेक्टर रवींद्र कुमार, एसपी रघुवंश सिंह उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने किया। 
मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आमजन के लिए संदेश का वाचन मुख्यातिथि श्रीमंत सिंधिया ने किया।
                       (सुनिए संदेश)
रंग, बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े
मुख्यातिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।
इस दौरान उनके पास एसपी रघुवंश सिंह मौजूद रहे। 
हर्ष फायर के साथ शुरू हुई मार्च पास्ट
परेड ग्राउंड पर हर्ष फायर होते ही मार्च पास्ट शुरू हुई। मुख्यातिथि श्रीमंत सिंधिया ने सलामी ली।
कलेक्टर रवींद्र कुमार, एसपी रघुवंश सिंह ने भी सलामी दी।
शुरू हुई सम्मान की बेला
मंच से मुख्य अतिथि ने अनेक लोगों को उनके विशेष योगदान को लेकर सम्मानित किया। जिनको पुरस्कृत किया गया उनके खिले चेहरे देखते ही बन रहे थे। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाए बच्चे
परेड ग्राउंड पर बीते कई दिनों से जहां परेड की रिहर्सल की जा रही थीं वहीं स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी कर रहे थे। आज वो दिन आया जब वे रंग बिरंगे परिधानों में सजे, संवरे मैदान पर अपनी प्रस्तुति देते दिखाई दिए। 
पुरस्कार का किया वितरण
खास अवसर पर पुरस्कार मिलना खुशियों की सौगात होती हैं वो भी मंत्री श्रीमंत सिंधिया के हाथों मिले तो क्या कहना। जब विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। 











   















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129