Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: भोपाल में ध्वज फहराकर सीएम शिवराज ने कहा, आजादी तो हमें मिली लेकिन अखंड भारत नहीं मिला

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
CM Shivraj speech on independance day 2023: भोपाल। देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान शिवपुरी ही नहीं वरन भोपाल में भी आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के शौर्य की गाथाओं पर बनी एमपी बीजेपी की किताब आहुति का विमोचन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक पहुंच शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों की स्मृति में पौधे भी लगाए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल लाल परेड मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम शिवराज ने जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय पर्व के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश देते हुए सबसे पहले देशवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ही। आगे सीएम ने कहा कि यह शहीदो के बलिदान के यशगान का दिन है, 140 करोड़ भारतीयों की मुस्कान का दिन है। इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रदेश में 2004 से पहले की सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी तो हमें मिली लेकिन अखंड भारत नहीं मिला। 
पुष्प चक्र किए अर्पित
सीएम शिवराज सिंह स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शौर्य स्मारक पहुंचे और अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र और मां भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद सीएम चौहान लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए. 
एसीपी सोनाक्षी ने किया परेड को लीड
लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य परेड का नेतृत्व एसीपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा किया गया, जबकि सहायक परेड के रोल में उप एसीपी भोपाल एटीएस के राहुल कुमार सैयाम मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिस बेंड सहित 18 टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल उत्तरी जोन, महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी गल्र्स, एसीसी सीनियर डिवीजन, गाइड गल्र्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाडली बहना और अश्वरोही दल शामिल रहे. 
किसने कहां फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल, राज्यपाल मंगूभाई पटेल राजभवन भोपाल, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, मंत्री गोपाल भार्गव सागर, मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर, मंत्री विजय शाह खंडवा, मंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, मंत्री भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, मंत्री मीना सिंह उमरिया, मंत्री कमल पटेल हरदा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह, मंत्री बृजेन्द्र प्रजाप सिंह पन्ना, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में तिरंगा फहराया.
इसी तरह मंत्री प्रभूराम चौधरी रायसेन, मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, मंत्री प्रदुम्र सिंह तोमर ग्वालियर, मंत्री प्रेेमसिंह पटेल बड़वानी, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, मंत्री उषा ठाकुर देवास, मंत्री अरविंद भदौरिया भिंड, मंत्री मोहन यादव उज्जैन, मंत्री हरदीप सिंह डंग सीहोर, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार, मंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना, मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर, मंत्री रामखेलावन पटेल सतना, मंत्री रामकिशोर कावरे बालाघाट, मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर, मंत्री सुरेश धाकड़ शिवपुर, मंत्री ओपीएस भदौरिया रतलाम में ध्वज वंदन किया.












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129