Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: जिले के 145 पिंक बूथ का संचालन करेंगी महिलाएं

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में 145 पिंक बूथ का संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा। शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन में 5 हजार से अधिक मतदानकर्मी मतदान कराएंगे। जिले में 1488 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 145 पिंक बूथ रहेंगे जो महिलाओं द्वारा संचलित किए जायेंगे। इसमें मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया की करैरा में 20, पोहरी में 20, शिवपुरी 75, पिछोर 10 और कोलारस में 10 महिला प्रबंधकीय बूथ बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के दौरान भी महिलाओं में उत्साह देखा गया। महिलाएं 17 नवंबर को मतदान दिवस पर ड्यूटी के साथ ही अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर रहीं हैं। सभी मतदाता 17 नवंबर को मतदान करने पहुंचे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129