Responsive Ad Slot

Latest

latest

विश्व शाकाहारी दिवस पर एक सेकड़ा स्कूल के बच्चों को जागरूक किया

बुधवार, 1 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
प्लांट बेस फूड्स मांसाहारी फूड्स की तुलना में अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल विनोद गिरी 
शिवपुरी। आज यानि 1 नवंबर को  वर्ल्ड बीगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों को पशु उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन को मनाकर हम पर्यावरणीय विचारों, पशु कल्याण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर जोर देते है। विश्व शाकाहारी दिवस लोगों को मैसेज देता है कि मांसाहारी फूड्स की तुलना में प्लांट बेस फूड्स का सेवन करें। इस दिन को जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को संरक्षित करने में मदद करने के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।  प्लांट बेस फूड्स मांसाहारी फूड्स की तुलना में अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल होता है। यह कहना था शक्ति शाली महिला संगठन शिवपुरी के पशु कल्याण एवम पर्यावरण कार्य के   नोडल ऑफिसर विनोद गिरी का जो की आज  विश्व शाकाहारी दिवस  पर अमरखोया स्कूल में जागरूकता अभियान प्रोग्राम में बोल रहे थे। नीतेश झा ने कहा की इसको मनाने की शुरुआत सबसे पहले नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई थी। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने के लिए 1978 में जोर दिया गया। धार्मिक ग्रंथों की बात करें तो हिंदू धर्म में मांसाहारी फूड्स का सेवन करने को मना किया गया है। पशु हत्या पाप है इसलिए मांसाहारी फूड्स को नहीं खाना चाहिए। 
उन्होंने कहा की अमेरिका में शाकाहारी सोसायटी द्वारा की गई थी। इस दिन की शुरुआत करने का मकसद शाकाहारी फूड्स के फायदों को जानना है और शाकाहारी फूड्स का सेवन करने पर जोर देना है। पशुओं की जिंदगी बचाने के लिए इस दिन का खास महत्व है। हर साल एक नवंबर को इस दिन को मनाने के लिए दुनियाभर के देश समर्थन करते हैं। इस दिन को 180 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। इस दिन को ब्राज़ील, चीन, फ़्रांस और थाईलैंड सहित कुछ देशों में राष्ट्रीय मान्यता भी प्राप्त है। शिक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा की 
विश्व शाकाहार दिवस का महत्व शाकाहारी फूड्स को बढ़ावा देना है। इस खास दिन को मनाकर लोगों को मैसेज दिया जाता है कि वो शाकाहारी फूड्स के महत्व को समझें और उसका सेवन करें। प्लांट बेस फूड्स के सेहत को होने वाले फायदों को बढ़ावा देने के लिए विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। ये दिन लोगों को पर्यावरण का बचाव करने, पशुओं का कल्याण करने और हेल्थ से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। 
इस दिन का मकसद सेहत से जुड़े सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाना है। प्लांट बेस फूड्स आम तौर पर अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। देश और दुनिया में कई संगठन और व्यक्ति इस दिन को अधिक टिकाऊ और नैतिक भोजन विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान,कार्यक्रम करते हैं। महिला सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी चौहान ने कहा कि 
शाकाहारी फूड्स का सेवन करने से आपकी ओवर ऑल बॉडी हेल्दी रहती है। प्लांट बेस फूड्स का सेवन करने से दिल से लेकर दिमाग और स्किन तक हेल्दी रहती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि शाकाहारी फूड्स का सेवन करने से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है और हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। शाकाहारी फूड्स का सेवन मोटापा को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है। इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल रहता है और मानसिक हेल्थ दुरुस्त रहती है। शाकाहारी फूड्स का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129