
धमाका बड़ी खबर: मप्र कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के पक्ष में काम करने वाले शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मांगी
Bhopal भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रत्याशियों को पत्र लिखा है। जिसमें इस विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में काम करने वाले शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मांगी हैं। राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने सभी अधिकृत प्रत्याशियों से जानकारी चाही हैं। पत्र में लिखा हैं की मतदान दिवस 17/11/2023 को प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम में चुनाव कार्य में संलग्न कुछ अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा नियम विरूद्ध कार्य करते हुए भाजपा को लाभ पहुंचाने संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थी। आपके विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा भी इस तरह नियम विरूद्ध कार्य किया गया है तो संबंधित लोगों के नाम पद एवं स्थल सहित जानकारी 30/11/2023 तक आवश्यक रूप से प्रदेश कांग्रेस को उपलब्ध करावें। अध्यक्ष के आदेशानुसार ये पत्र लिखा हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें