Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: फर्जी वोटिंग से रोकने पर हैवानियत की हद पार करने वाले ट्रिपल मर्डर के 14 आरोपी गिरफ्तार, घरों को किया जिला प्रशासन ने बुलडोजर से जमीदोंज

रविवार, 19 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
* इंसानियत पर बदनुमा दाग बनकर उभरे नरवर के चकरामपुर के आरोपी
* जीप में जान बचाकर भागे तो लगा दी थी आग
शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के ग्राम चकरामपुर में बीते रोज हुए खूनी संघर्ष ने प्रदेशभर में शिवपुरी जिले का नाम खराब कर दिया हैं। इस बड़े हत्याकांड की शुरुआत गणेश विसर्जन पर एक छोटी सी बात पर हुई थी जिसे मतदान दिवस पर फर्जी वोटिंग ने और हवा दे डाली।  ग्रामीणों की मानें तो गणेश विसर्जन के दिन डीजे का गीत "घर में घुसकर मारेंगे" बजाया जा रहा था, डीजे मृतक पक्ष के दरवाजे पर खड़ा था इसलिए बताया जाता है की उसे आगे बढ़ाने की बात हुई, लेकिन झगड़ा हुआ और संदिग्ध हाल में गोली चली। एक व्यक्ति आरोपी पक्ष का घायल हुआ था। यही चिंगारी सुलगती रही और यह आग तब भड़क उठी जब आरोपी पक्ष के लोगों को पीड़ित परिवार के लोगों ने दो फर्जी वोट डालने से रोक दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था की इस छोटी सी बात पर गांव में खून की धारा बह निकलेगी। हैवानियत की हद पार करने वाला हत्याकांड का ताना बाना बुन लिया जायेगा।
मतदान के बाद इसे अंजाम दिया गया। मृतकों के परिजनों की मानें तो घर में घुसकर हमला किया गया। मृतकों में शामिल एक महिला को तो पैरों से चीरकर मारे जाने की बात पीड़ित परिवार की महिला ने ग्वालियर में मीडिया से कही। इतना ही नहीं एक परिजन ने बताया की जब जान बचाने जीप से भागना चाहा तो ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दी जिससे एक की झुलसने से मौत हो गई। कुल मिलाकर इंसान ही इंसान की जानवरों की तरह जान लेने लगा हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम हैं। 
ट्रिपल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार, घरों को किया जिला प्रशासन ने जमीदोंज
इस गंभीर घटना को जिले के आला अधिकारियों ने पूरी गंभीरता से लिया। कलेक्टर रवींद्र कुमार ने आरोपियों के घर जमीदोंज करने के आदेश दिए तो उधर एसपी रघुवंश ने आरोपियों को गिरफ्तार करवाया। शिवपुरी पुलिस ने इस गंभीर अपराध में तुरत कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना नरवर के ट्रिपल हत्याकांड के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया। 
ये थी घटना की शुरुआत
ग्राम चकरामपुर थाना नरवर में आज से करीब दो माह पूर्व गणेश चतुर्थी पर जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर फरियादी योगेन्द्र उर्फ भोला भदौरिया एवं वीर सिंह कुशवाह आदि में विवाद हुआ था तब दोनो तरफ से एफआईआर हुई थी उसी विवाद की रंजिश पर से दिनांक 17.11.2023 के रात करीब 09 बजे फरियादी योगेन्द्र उर्फ भोला भदौरिया अपने चाचा लक्ष्मण से मामा के लङके सौरभ व अमर सिंह भाई राजेन्द्र के साथ बुलेरो गाङी से रिश्तेदार को देखकर ग्वालियर से घर ग्राम चकरामपुर आ रहे थे जैसे ही वीर सिंह कुशवाह के घर के सामने पहुचे उसी समय अखिलेश कुशवाह, वीर सिंह कुशवाह, परमाल कुशवाह, विष्णु कुशवाह, गोपाल कुशवाह, रणवीर सिंह कुशवाहं रामसिंह कुशवाह, रायसिंह कुशवाह, महरवान सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार कुशवाह, मुकेश कुशवाह एवं अन्य 20 से 25 व्यक्ति एक राय होकर आये और बुलेरो गाङी को घेर लिया। वीर सिंह ने गाङी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी तब फरियादी योगेन्द्र उर्फ भोला गेट खोलकर भागा। जिस पर अखिलेश कुशवाह, रणवीर सिंह कुशवाह दोनो ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किये लेकिन फरियादी बाल बाल बच गया। फिर मुकेश ने फरियादी की जान से मारने की नियत से कुल्हाङी मारी तथा सभी लोगो ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से फरियादी की मारपीट की व सभी लोगों ने लक्ष्मण सिंह, सौरभ, अमर सिंह, राजेन्द्र की जान लेने की नियत से लुंहागी, लाठी, सरिया, कुल्हाङी से मारपीट की। जब फरियादी की मां आशा देवी व पिता मुन्ना सिंह बचाने आये तो सभी ने उनकी जान से मारने की नियत से लाठी, सरिया, कुल्हाङी, लुंहागी से मारपीट कर दी जीप में आग लगाने से अमर सिंह जल गया। सभी के हाथ पैर सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 147,148, 149, 307, 435, 323, 324 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घायलों को भेजा ग्वालियर
चोटें गंभीर होने के कारण सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल ग्वालियर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान अमर सिंह, लक्ष्मण, आशा देवी की मौत हो गई। इस प्रकरण में धारा 302 भादवि इजाफा की गई। इस भीभत्स ट्रिपल हत्याकांड के कारण गांव व आस पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
चार टीमों का किया गठन
 पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह एवं अति पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले, एसडीओपी शिवनारायण मुकाती अनुभाग करैरा  द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया तथा थाना नरवर क्षेत्र में डेरा डालकर अपने निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस थाना नरवर, करैरा, अमोला, सीहोर की चार टीमें गठित की गयी। 
इनको किया गिरफ्तार
सभी टीमों द्वारा 36 घण्टे के अन्दर कुल 14 आरोपी राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा 315 बोर का मय खाली खोखा, कुल्हाङी, सरिया, लुंहागी, लाठी आदि आलाजरर जप्त किये गये है सभी आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है एवं आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर उसे नष्ट किया।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129