Responsive Ad Slot

Latest

latest

Mathura Banke Bihari Temple: बस अब इसी समय पर कर पाएंगे बांके बिहारी जी के दर्शन, क्लिक

रविवार, 19 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Mathura Banke Bihari Temple: ठंड में अब बांके बिहारी मंदिर के समय में बदलाव कर दिया है। ठंड में मंदिर के साथ-साथ वृंदावन के और मंदिरों में भी बदलाव कर दिए गए हैं। अगर आप दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, तो एक बार समय जरूर जान लें। मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंचती है। फिर चाहे वीकेंड हो या वीकडेस यहां किसी भी समय पर भीड़ कम होती दिखाई नहीं देती। हालात कभी-कभी तो ऐसे हो जाते हैं कि भक्तों की लंबी लाइन मंदिर के बाहर तक पहुंच जाती है। खैर, इसको लेकर प्रशासन ने कई बदलाव किए हैं, लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ बेकाबू हो ही जाती है।लेकिन अब की बार के बदलाव शीत ऋतू को देखकर किए गए हैं।
ये बदलाव 13 नवंबबर से लागू हो चुके हैं, बता दें, ब्रज के मंदिरों में शीत ऋतू का असर भी देखने को मिलता है और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ हर मंदिरों के खुलने का समय भी बदल जाता है। अगर आप बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, तो एक बार समय जान लें।मंदिर प्रशासन के अनुसार, अब ठाकुर बिहारी की शीतकालीन सेवा शुरू हो चुकी है। साथ ही मंदिर के खुलने का समय भी बदल चुका है, शयन आरती से लेकर दैनिक पूजा सेवा के समय में बदलाव कर दिए गए हैं। अब मंदिर सुबह 8:45 बजे से खुलेगा, और प्रातः काल में होने वाली शृंगार आरती को सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा, वहीं 9:05 मिनट से राजभोग सेवा शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पर्दा लगाकर ठाकुर जी को राजभोग लगाया जाएगा। इस दौरान भक्तों को बांके बिहारी जी के दर्शन नहीं हो पाएंगे।मंदिर प्रशासन के अनुसार, मंदिर को फिर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर खोला जाएगा। इसके बाद बांके बिहारी की आरती होगी और इसके बाद छींटा देकर कपाट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से रात 8:00 बजे तक भक्त दर्शन कर पाएंगे। फिर पर्दा लगाकर ठाकुर जी को शयन भोग दिया जाएगा। इसके बाद 8:30 बजे भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे और उनकी शयन आरती शुरू होगी।शयन आरती के बाद छींटा देखकर दर्शन बंद हो जाएंगे। वहीं, अब ठाकुर जी को हल्के गर्म कपड़े की पोशाक पहनाई जाएगी। इसके अलावा ठाकुरजी को भोग में सूखे मेवे दिए जाएंगे और दूध खीर में केसर की मात्रा बढ़ाई जाएगी। वहीं दही से बनी चीजों को कम कर दिया जायेगा।





कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129