Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कैलिफोर्निया में BBA की पढ़ाई करने गए शिवपुरी MP के छात्र की मौत

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। ब्राजील के शहर कैलिफोर्निया में पढ़ने गए शिवपुरी MP के छात्र की मौत हो गई हैं। मूल रूप से जिले की कोलारस तहसील के रहने वाले छात्र की मौत की खबर से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया हैं। वह दो महीने पहले ही कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने गया था। उसकी मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। परिजनों ने बेटे के शव को वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। नवजोत सिंह (23) पुत्र कांग्रेस नेता शेर सिंह निवासी ग्राम नेतवास ने दो महीने पहले ही कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बीबीए में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी की ओर से अपने कुछ साथियों के साथ 10 दिन के लिए ब्राजील टूर पर  था। यहां नवजोत सिंह और चंड़ीगढ़ के रहने वाले एक अन्य साथी दीप की तबीयत खराब हो गई। तीन दिन पहले दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नवजोत की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है।शेर सिंह की एक बेटी इंग्लैंड में रहकर पढ़ाई कर रही है। नवजोत के पिता शेर सिंह ने कहा कि बेटे की मौत की असली वजह अब तक नहीं बताई गई है। हमने बेटे के शव को वापस घर लाने के लिए मदद मांगी है। इस मामले पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही कोलारस एसडीएम को परिवार से मिलकर सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129