Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: 1100 किलो खिचड़ी वितरण कर वर्ष 2023 को दी विदाई

रविवार, 31 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कहते हैं आने वाले को तो सभी पूछते हैं लेकिन जाने वाले को कोई लिफ्ट नही मारता लेकिन नगर की मानव वेलफेयर सोसायटी ने नया उदाहरण पेश करते हुए 
आज 31 दिसम्बर को नगर के ह्रदय स्थल माधव चौक चोराहे पर वर्ष 2023 को विदाई कुछ इस तरह दी की हजारो लोगों के चेहरे खिल उठे। इस क्रम में नीलकंठेश्वर महाराज,  भेरोबाबा मन्दिर पर प्रसादी के रूप में गर्म खिचड़ी वितरण कर मानव वेलफेयर सोसाइटी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं।  सुबह 12 बजे से वितरण का सिलसिला शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक अनवरत चल रहा हैं। उपस्थित सदस्यों में सन्तोष शिवहरे, राजेश ठाकुर, राजेन्द्र राठौर, नवीन शर्मा, सुधीर शर्मा, राजीव भटिया, नीलेश सिकरवार, एसके पटेरिया जी, संजय शर्मा जी, अंकुर सिंघल, योगेन्द्र तोमर, मनोज अग्रवाल, मुकेश जैन एवं अन्य सदस्यों ने खिचड़ी वितरण कर पुण्य लाभ लिया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129