Responsive Ad Slot

Latest

latest

अंतर्जातीय विवाह को रोकने के लिए ब्राह्मण समाज की बैठक 24 दिसंबर को मातोश्री होटल में

सोमवार, 11 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन 10 दिसंबर को  रखा गया। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज के संयोजक रामजी व्यास,  ब्राह्मण समाज के राजेंद्र दुबे खजूरी, राजेंद्र पिपलोदा, संजय अवस्थी सरपंच  भटनावर, पंडित हरिहर शर्मा, गोपाल त्रिवेदी उमाशंकर शर्मा, रवि गौतम, कुलदीप भार्गव, धर्मेंद्र भारद्वाज, राकेश शर्मा कल्याण कुटीर, अरुण भार्गव रामजीलाल शर्मा बृजेश शर्मा राजवीर शर्मा टोरिया  संतोष शर्मा दामोदर शर्मा राम लखन  मुंडोतिया बृजेश शर्मा दुलारा पंडित दीपक शर्मा  आकाश उपाध्याय धो धा अज्जू अवस्थी उपस्थित थे। प्रेस को ब्राह्मण समाज के संयोजक राम जी व्यास राजेंद्र पिपलोदा राजेंद्र खजूरी संजय अवस्थी ने बताया कि ब्राह्मण समाज इस समय अनेक कुरुतियों का सामना कर रहा है जिसमें प्रमुख रूप से अंतर्जातीय विवाह है जिसे रोकने के लिए ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मातोश्री होटल में रखी गई है। ब्राह्मण समाज के राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि ब्राह्मण समाज  प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर आगामी 24 दिसंबर को बैठक करेगा जिसमें निर्णय लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज  के वरिष्ठ लोगों की राय उपरांत कुरुतियों को दूर करने हेतु कठोर कदम उठाए जाएंगे जिसमें वर्तमान में   व्याप्त प्रमुख समस्या अंतर्जातीय विवाह पर विस्तृत चर्चा कर कठोर निर्णय लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज में कमजोर समाज बंधु कीआर्थिक समस्याओं के कारण अन्य जातियों में विवाह कर रहे हैं उनका विवाह ब्राह्मण समाज की द्वारा किया जाएगा। समाज उत्थान की दशा में सभी बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज  से अनुरोध है कि 24 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में मातृ श्री होटल शिवपुरी में उपस्थित होकर उद्देश्य को सफल बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129