Responsive Ad Slot

Latest

latest

कांग्रेस सांसद धीरज साहू से मिली दो सौ करोड़ की रकम के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, लगे मुर्दाबाद के नारे

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी रेड में अब तक दो सौ करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में मिली काली कमाई के मामले को लेकर भाजपा ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक पर में विरोध प्रदर्शन किया। वह धीरज साहू का पुतला जलाया व मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस सदैव भ्रष्टाचार में डूबी रही है। आज पूरा देश व दुनिया देख रही है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी है और अभी 200 करोड़ से अधिक रुपए जो उन्होंने अवैध कमाई की थी वह मिल चुके हैं। आज भाजपा के कार्यकर्ता, वरिष्ठजन व पदाधिकारी व नव निर्वाचित विधायक देवेंद्र जैन यह मौजूद है ने देश और दुनिया को बताया है कि कांग्रेस की जड़ में सदैव भ्रष्टाचार रहा है और ऐसा भ्रष्टाचार का रुपया कांग्रेसियों के यहां ही मिलता है। किस मुंह से बात करती है प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, खड़गे, सोनिया गांधी उनके नेता इस प्रकार रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, ओम जैन, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, कार्यालय मंत्री राजीव जैन, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर, प्रशांत राठोर, अमन, विवेक आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129