Responsive Ad Slot

Latest

latest

बालिकाएं जागरूक बनें और अपनी सुरक्षा के उपाय जाने : रवि गोयल सामाजिक कार्यकर्ता

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जुल्म अब सहो नहीं, जुल्म अब देखो नहीं। कुछ ऐसा ही संदेश देने के साथ ही बालिकाओं को मजबूत और निडर बनाने के मकसद से बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय सुरवाया माध्यमिक विद्यालय  में छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यालय में शक्ती शाली महिला संगठन शिवपुरी के  समन्वयक रवि गोयल एवं बबिता कुर्मी ने बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा के टिप्स बताए। उन्होंने  बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्कूली छात्राओं को बालिका सुरक्षा के लिए जागरूक किया। जिसमें बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित टिप्स देने के साथ ही बालिकाओं को एनीमिया से बचाव के टिप्स के साथ साथ महिला बाल विकास की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। गुड टच एंड बैड टच बताया गया। बबिता ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 181 नंबर डायल करें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ललित झा ने छात्राओं को बताया कि राह चलते यदि कोई परेशान करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दें  भी छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। स्कूल की  प्रधानाचार्य मैडम  ने भी छात्रों को आत्मरक्षा के उपाय बताए। छात्रा मुस्कान समेत पांच छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा को प्रश्न पूछकर सही किया। कार्यक्रम में शक्ती शाली महिला संगठन की पूरी टीम के साथ साथ स्कूल के टीचर्स ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।महिला सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी चौहान ने कहा  कि आज के परिवेश में जरूरत है कि आप अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक हों। विपरीत परिस्थितियों में विचलित न हो उन्होंने  कक्षा छह से 8 तक की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही  विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करने के उपाय बताए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ साथ एक सेकड़ा स्कूली छात्राएं उपस्थित रही।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129