धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भोपाल, ने दिनांक 12 जनवरी, 2024 को जारी आदेश में उल्लेख किया हैं की निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित कर आयोजन को भव्यता प्रदान की जावे।
अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा सम्बन्धी आयोजन के दृष्टिगत निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित की जावे-
(1) दिनांक 16 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक प्रत्येक मंदिर में जन सहयोग से राम कीर्तन आदि का आयोजन कराया जाये। पूरे प्रदेश के समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित कराये जावे। हर घर में दीपोत्सव के लिए आमजन को जागृत किया जावे।
(2) प्रदेश के नगरों तथा ग्रामों में राममण्डलियों को स्थानीय कार्यकम मोहल्लों तथा ग्रामों में आयोजित किए जाने हेतु प्रेरित किया जावे।
(3) प्रदेश के मुख्य मंदिरों में टी०व्ही० स्कीन लगाकर अयोध्या के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाए। उक्त मंदिरों में आयोजनों में आमजनों की सहभागिता हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
284 प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट/ समिति के द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को भण्डारों 12/8/24 का आयोजन किया जावे। इस बाबत विभिन्न धर्मगुरूओं से भण्डारों के आयोजन किए जाने हेतु समन्वय किया जायें।
(5) प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन मंदिर के ट्रस्ट/ समिति के माध्यम से आमजन हेतु आयोजित किए जावें।
(6) सभी नगरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा गांवों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से दिनांक 14 से 21 जनवरी, 2024 के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाया जावे। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कालेजों में साज-सज्जा की जावें।
7) प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में दिनांक 16 से 21 जनवरी, 2024 (एक सप्ताह) तक विशेष सफाई अभियान चलाया जावे। जिनांक 21 जनवरी से 26 जनवरी, 2024 तक समस्त शासकीय कार्यालयों में रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था की जावें।
(8) दिनांक 11 से 21 जनवरी, 2024 तक संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह कार्यक्रम जिला रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाडा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा एवं दमोह में कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यकमों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें।
(9) स्पेशल ट्रेनों तथा सड़क मार्गो से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों के सम्मान / स्वागत की व्यवस्थाएं स्थानीय निकायों तथा स्थानीयजनों के सहयोग से सुनिश्चित की जायें।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें