Atal Setu in Mumbai: मुंबई। देश के PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में अटल सेतु पुल का उद्घाटन किया, यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है, 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा। पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।
प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की 'आवाजाही में आसानी' में सुधार करना है, इस दृष्टिकोण के अनुरूप, मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL), जिसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है, बनाया गया है। अधिकारी ने कहा, एक यात्री कार से एक तरफ का टोल 250 रुपये लिया जाएगा, जबकि वापसी यात्रा के साथ-साथ दैनिक और लगातार यात्रियों के लिए शुल्क अलग होगा।
महाराष्ट्र के नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया
नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। 12 से 16 जनवरी तक होने वाले इस फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार इसकी थीम 'विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा' रखी गई है।इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग लेंगी। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रमदान करने की अपील की।
नासिक में पहले रोड शो, फिर कालाराम मंदिर में जल अनुष्ठान, पूजा की
इससे पहले वे सुबह 10 बजे नासिक पहुंचे। यहां डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद वे कालाराम मंदिर और गोदावरी तट पर गए जल अभिषेक किया। मोदी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मोजूद थे।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें