Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: "शहीद अमर शर्मा की प्रतिमा लगाने की माँग"

सोमवार, 1 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
नव वर्ष की शुभकामनाएं दी
शिवपुरी। इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के
जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने शिवपुरी मध्य प्रदेश ने विधायक श्री देवेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एडिशनल एसपी संजीव मुले, सीएमओ केशव सिंह सगर, टीआई विनय यादव से शहीद अमर शर्मा की प्रतिमा लगाने की माँग की। साथ ही नववर्ष की शुभकामनाऐं दी। प्रतिमा को लेकर कलेक्टर रवींद्र कुमार ने प्रस्ताव देने के लिए कहा तथा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
वेटरन मनोज दीक्षित ने अपनी समस्याएं एडिशनल एसपी और टीआई साहब के सामने रखी। वेटरन रामदास आर्य ने सीएमओ साहब से अपने वार्ड की समस्याएं रखी। सीएमओ सगर ने सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर हल करने के निर्देश दिए।
वेटरन बृजेश कुमार राठौर ने सैनिकों के असलाह रिन्यूवल की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश भी हमेशा प्रशासन के साथ है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा , उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव,  उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर , कोऑर्डिनेटर विशाल जोशी , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कैलाश सिंह जादौन , रामदास आर्य , मनोज कुमार शर्मा ,सुरेश कुमार शर्मा , मनोज दीक्षित उपस्थित रहे।
अध्यक् ने सभी पूर्व सैनिकों से संगठन में शामिल होने की अपील की क्योंकि संगे शक्ति कलयुगे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129