Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की महिला की बेइज्जती, बोले, 'पागल हो गई है यह, बाहर करो इसे', गार्ड ने भी फटकारा, लोग बोले, अच्छी बात नहीं

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। 'पागल हो गई है यह, बाहर करो इसे', पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ इस तरह एक महिला को बेइज्जत कर जाने को कहा तो मोजूद लोग अवाक रह गए। महिला का सिर्फ इतना सा कुसूर था की उसने दिग्विजय सिंह के पास जाने की कोशिश तब की जब वे भिंड के एक नेता से एक तरफ खड़े बतिया रहे थे न की किसी खास बैठक में थे। लेकिन उनकी इस हरकत की सभी तरफ जमकर आलोचना हो रही हैं, लोगों का कहना हैं की इतने सीनियर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने एक महिला के लिए ऐसे शब्द कह दिए कि सर शर्म से झुका जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं की ग्वालियर में मिलने पहुंची महिला गुना की रहने वाली थी जो  दिग्विजय सिंह से मिलने आई थी जिसे उन्होंने बुरी तरह डांट-फटकार कर भगा दिया।
यह घटनाक्रम बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे हुए थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह से बात कर रहे थे इसी दौरान गुना की लीना शर्मा उनसे मिलने आगे बढ़ती हैं। यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने लीना शर्मा को रोक दिया और उन्हें वहां से कड़क आवाज में जाने के लिए कहा। लीना शर्मा को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए। उन्होंने कह दिया कि यह औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129