वहीं, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।
मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी।
मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं।
%20(1)%20(1).webp)

%20(1)%20(1).webp)

%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1).webp)

%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1).webp)


सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें