Responsive Ad Slot

UP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका बड़ी खबर: "एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर प्रेमी से उसकी शादी करवा दी", देखिए video #Dhamaka Big news: "A husband, fed up with his wife's love affair, got her married to her lover", watch the video

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 27 मार्च 2025

उत्तरप्रदेश। यूपी के संत कबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के गांव से कथित तौर पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसके प्रेमी से उसकी शादी करवा दी।
इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बेबस #पति ने कहा तुम #जाओ, बच्चों को मैं पाल लूंगा...दरअसल पत्नी राधिका की #प्रेम कहानी से तंग आकर पति ने पत्नी के #boyfriend कल्लू से #पत्नी की शादी करा दी, इस मामले का पूरा गांव गवाह बना। 
लोगों का कहना है कि क्या अब मौत के डर से पति अपनी #पत्नियों की शादी #प्रेमियों से करवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं !! इस घटना को लेकर लोगों ने कहा कि बेचारा मिले ड्रम में जाने से तो बचा। खास बात ये है कि महिला दो बच्चों की मां है।
#SantKabirNagar #ShockingNews #Marriage #LoveTriangle #FamilyDrama #Love #love #vedioviral 









#धमाका बड़ी खबर: Google Map गूगल मैप पर भरोसा करना कार सवारों को पड़ा महंगा, अधूरे पुल से नदी में जा गिरी कार, 3 की मौत

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 25 नवंबर 2024

Google Map गूगल मैप पर भरोसा करना कार सवारों को महंगा पड़ गया। उनकी कार एक आधे पुल से सीधे नदी में जा गिरी जिसमें दो सगे भाइयों सहित एक अन्य की मौत हो गई। अगर आप भी गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलते हैं तो सावधान हो जाइए। ये फोटो उत्तर प्रदेश के बरेली के उसी हादसे का है, जिसके कार सवार घने कोहरे में गूगल मैप के भरोसे चल रहे थे। जीपीएस ने निर्माणाधीन पुल का रास्ता सुझाया तो कार सवार उसी रस्ते पर चल पड़े लेकिन आगे जाकर कार पुल से नदी में जा गिरी। जिसमें तीन युवाओं की मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार देर रात की है। जब निर्माणाधीन पुल पर चढ़ी कार रामगंगा में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामगंगा नदी पर बना पुल टूटा था। चालक गूगल मैप के सहारे गाड़ी चला रहा था। जब तक चालक को पता चल पाता कि आगे सड़क नहीं है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रविवार सुबह अल्लपुर गांव के लोग खेतों की तरफ निकले। कुछ लोग रामगंगा की ओर बढ़े तो देखा कि पानी में खून बह रहा था। आगे जाकर देखा तो एक कार गिरी थी, जिसमें तीन लोग फंसे हुए थे। तीनों की ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। बता दें कि बदायूं के दातागंज और बरेली के फरीदपुर को जोड़ने के लिए अभी तक कोई रास्ता नहीं था। इस पुल का आधा हिस्सा पिछले साल तेज बारिश की वजह से गिर गया था, तभी से ये बना नहीं था। बताया जा रहा है कि शेष हिस्से पर आवागमन रोकने के लिए दो फीट की कच्ची दीवार बनाई गई थी, जो कि धीरे-धीरे दरककर हट चुकी थी। दूसरे छोर पर पुल के नये खंभे आद‍ि बनाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को फर्रुखाबाद निवासी दो भाई अजीत और नितिन अपने मित्र अमित के साथ गाजियाबाद की तरफ से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने गूगल मैप के सहारे रास्ता ढूंढा था। इस पुल का रास्ता भी गूगल मैप ने दिखाया तो चालक ने गाड़ी पुल पर चढ़ा दी। रात में अंधेरा था और चालक को नहीं पता था कि 30 मीटर के बाद रास्ता नहीं है। इसकी वजह से उनकी कार रामगंगा में जा गिरी। मौके पर ही तीनों की मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिनका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिल पाया है। हालांकि सभी तथ्यों पर पुलिस और प्रशासन के लोग जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेक के भाई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार मेरी बेटी की शादी में आ रहे थे। इन लोगों ने गूगल मैप लगाया। गूगल ने रास्ता सही नहीं बताया। कार 50 फीट नीचे गिर गई। कार में मेरे दो चचेरे भाई थे और उनका दोस्त था। उनके नाम अजीत, नितिन और अमित हैं।
* गूगल मैप के सहारे चलें तो सतर्क रहिए
बैटरी सेविंग मोड
कई बार हम फोन की बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेविंग मोड ऑन करते हैं। इससे फोन के कुछ फंक्शन काम नहीं करते हैं। इससे गूगल मैप गलत दिशा दिखा सकता है।
लोकेशन हिस्ट्री ऑन रखिए 
अगर लोकेशन हिस्ट्री बंद है, तो हो सकता है कि गूगल मैप सही टाइम ड्यूरेशन न दिखाए।
GPS सिग्नल कमजोर न हों 
अगर आपके फोन में सिग्नल कमजोर दै, गूगल मैप सही लोकेशन नहीं बता पाएगा।
नेटवर्क कवरेज न हो या कम हो yo
फोन में कम नेटवर्क कवरेज होने से गूगल मैप सटीक लोकेशन नहीं दे पाता।
डिवाइस सेटिंग्स
कई बार फोन में हम कुछ ऐसी सेटिंग्स को ऑन रखते हैं या परमिशन ऑफ रखते हैं जिसकी वजह से गूगल मैप सटीक लोकेशन नहीं दे पाता।
रात को खास सावधानी बरतिए
रात का सफर सिर्फ कार की लाइट की दृश्यता तक सीमित होकर रह जाता है, दिन की तरह दूर तो दिखाई नहीं देता न ही आसपास की लोकेशन पता चलती जिससे इस तरह के हादसे के हालात बनते हैं इसलिए रात को गूगल मैप के माध्यम पर ही आश्रित न रहें बल्कि पुरानी तकनीक राहगीरों से पूछताछ भी करते रहें। इसमें शर्म नहीं करनी चाहिए लेकिन पूछताछ अच्छे इंसान और बेहतर जगह देखकर जरूर करें जिससे कोई वारदात न हो।














#धमाका_खास_खबर: "बेटा-बेटी" की "शादी से पहले" "समधी को "समधन" से हुआ "प्यार", "16 बच्चे छोड़कर घर से हुए फरार"

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 15 जुलाई 2024

Kasganj कासगंज। इश्क और मुश्क के अनगिनत मामले सामने आते हैं, लेकिन कुछ मामले इतने रोचक होते हैं की उनके बारे में सुनकर रोमांच हो जाता हैं। एक ऐसा ही इश्क का मामला यूपी से सामने आया हैं जहां कासगंज में अपने बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया। पहली नजर में ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने बातचीत की और बाद में दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए। खास बात ये हैं की समधी साहब के 10 बच्चे हैं, जबकि उनकी समधन के 6 बच्चे हैं।
हमने कहा था न ये रोचक मामला हैं, सो उत्तर प्रदेश के कासगंज से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया और दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए। शादी वाले घर में हुई इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जिले के गंज डुंडवारा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, लेकिन इस बीच समधी और समधन के नैन चार हो गए। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान रह गए। क्योंकि, शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को भगा ले गया।
पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप मढ़ा है। इधर पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल में जुट गई है।
पीछे छोड़ गए 16 बच्चे
लोगों की मानें तो समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में रिपोर्ट की है, पुलिस जांच कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी की शादी उसके बेटे के साथ होने वाली थी। इस बीच उसका घर आना-जाना शुरू हुआ और कब गुल खिल गया पता ही नहीं चला, इसी बीच वो मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
ये बोली पुलिस
थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। फिलहाल, इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
विजय कुमार राणा, सीओ थाना गंज डुंडवारा।












धमाका बड़ी खबर: यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत, अलग-अलग मामलों में 2 बार उम्रकैद हुई, 2005 से सजा काट रहा था

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 28 मार्च 2024

यूपी। यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत हो गई, हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई हैं। अंसारी को अलग-अलग मामलों में 2 बार उम्रकैद हुई, 2005 से सजा काट रहा था। यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार शाम को उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
वहीं, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।
मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी।
मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129