Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: भाविप शाखा गुरु तेग बहादुर की नवीन अध्यक्ष श्रीमती सरोज जैन, सचिव श्रीमती दीपा दुबे, कोषाध्यक्ष बनी श्रीमती प्रियंका जैन

बुधवार, 20 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा गुरु तेग बहादुर के निर्वाचन संपन्न हुए। प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज जैन ने बताया की भारत विकास परिषद की शाखा गुरु तेग बहादुर शिवपुरी द्वारा 2024- 25 हेतु आज दिनांक 20 मार्च को 2024 को शाखा का निर्वाचन किया गया। भाविप शाखा गुरु तेग बहादुर की नवीन अध्यक्ष श्रीमती सरोज जैन, सचिव श्रीमती दीपा दुबे एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जैन को
सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। यह निर्वाचन शहर के मध्य बरसाना मैरिज गार्डन में प्रांतीय पर्यवेक्षक रक्तदान संयोजक श्री पंकज जैन जी, प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग जी एवं प्रांतीय संयोजक मनीष शुक्ला जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शाखा गुरु तेग बहादुर के सभी सदस्य इस निर्वाचन में उपस्थित हुए शाखा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा जी एवं सचिव अलंकार आगवेकर, कोषाध्यक्ष वंदना गुप्ता ,राहुल कुशवाहा एवं शाखा के  सदस्य मुख्य रूप से अलंकार आगवेकर, उत्पल शर्मा, प्रदीप जैन, मदन कुशवाह, मान सिंह कुशवाह, सतीश माहौर,विनोद राठौर, संजीव गुप्ता, नरेंद्र पचोरी, अनिल खटीक, केपी परिहार,संजीव शर्मा, संजीव नामदेव, मुकेश राठौर, राजू राठौर, अनिल रजक,अखिलेश गुप्ता,देवेन्द्र धाकड, अनिमेष आगवेकर, रमेश चंद्र शर्मा  व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129