*अशोक नगर के मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया
* महिला सशक्तिकरण के दिए कई उदाहरण, "जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, वह देश भी चला सकती है"
* महिला सशक्तिकरण की क्रांति में भाजपा सरकार महिलाओं के साथ है।
* भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट, विश्व की रिकॉर्ड किया।
* करीब 10 महिलाओं ने ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यता
गुना/अशोकनगर। गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुना-शिवपुरी-अशोकनगर आए। अपने गढ़ में सिंधिया ने जहां एक तरफ 15 मार्च को उन्होंने शिवपुरी में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया वहीं कल देर रात तक वह सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। फिर लुकवासा होते हुए गुना जा पहुंचे जहां उन्होंने गुना स्थित क्रिकेट के मैदान पर देर रात तक चौके छक्के मारे। रात्रि विश्राम के बाद वह आज सुबह अशोकनगर पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं के साथ मातृशक्ति सम्मेलन में भागीदारी की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की महिलाएं अब महिला ड्रोन पायलट भी बन रहीं
अपने भाषण में सिंधिया ने कहा की भारत ऐसी भूमि है जहां किसी भी वीर पुत्र को उसकी मां के नाम से जाना जाता है - जैसे भगवान श्रीकृष्ण को जब हम याद करते है तो माता यशोदा को भी याद करते है।
आधुनिक भारत की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में विश्व की सबसे ज्यादा महिला पायलट है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की महिलाएं अब महिला ड्रोन पायलट भी बन रहीं हैं। "इसीलिए मेरा मानना है कि जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, हवाई जहाज चला सकती है वह देश भी चला सकती है।"
भाजपा द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में महिला शक्तिकरण की एक क्रांति आई है और इसमें भाजपा की डबल इंजन सरकार आपके साथ है। अगले लोक सभा चुनाव के बाद से संसद में 33% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं और महिलाओं की सफलता की कहानी जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, गुजरात और उत्तर पूर्वी भारत तक देखने को मिल रही है।
चुनावी मौसम को देखते हुए सिंधिया ने सभा में बैठी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पोलिंग बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं की एक टीम होनी चाहिए और इस टीम को सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र की सभी महिला मतदाता, मतदान के दिन अपना वोट डालें।
कुशवाह समाज के बीच पहुंचे
आज अशोकनगर में सिंधिया ने कुशवाह समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर चर्चा की, इस दौरान पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर लोकसभा प्रत्याश भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।
सड़क को लेकर दी अहम जानकारी
सिंधिया ने सड़क को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा की गुना जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से गुना-फतेहगढ़ सड़क को 10 मीटर चौड़ी कर डबल लेन का रूप देने का मेरा आग्रह सार्थक हो रहा है।
पहले गुना- फतेहगढ़ सड़क 5.30 मीटर चौड़ी थी लेकिन अब जल्द ही इसका 10 मीटर चौड़ीकरण होगा और साथ ही यहां डेढ़ मीटर के शोल्डर बनाएं जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें