Responsive Ad Slot

धमाका धर्म: महाशिवरात्रि कल, आज से उज्जैन महाकाल की तर्ज पर श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर तीन दिवसीय शिव विवाह उत्सव शुरू

गुरुवार, 7 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी खास अवसर पर तीन दिवसीय शिव विवाह उत्सव का शुभारंभ हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस आयोजन में बढ़कर भाग ले रही हैं, वही पुरुषों ने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग जारी रखा है। शिवपुरी शहर की पहचान सिद्धेश्वर महादेव मंदिर है जहां हर साल महाशिवरात्रि बड़ी जोर-जोर से मनाई जाती है। इसी क्रम में यहां उज्जैन महाकाल की तर्ज पर शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धेश्वर महिला मंडल की पदाधिकारी रेखा उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी से हुई और गुरुवार की शाम यहां हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ महाशिवरात्रि के दिन शिवपुरी शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर से बारात निकाली जाएगी जो सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी और यहां शिव विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा।
उन्होंने शहर के लाखों भक्तों से इस आयोजन में बढ़कर भाग लेने की अपील की है। बता दें की भगवान शिव का श्रृंगार देखते ही बन रहा है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129