शिवपुरी। स्थानीय गांधी आश्रम प्रांगण मे आज भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती उत्साह पुर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर गांधी आश्रम के अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा सचिव चंद्रकांत शर्मा न्यास के सदस्य और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, विजय बाथम, भूपेंद्र सिकरबार, अशोक बेडीया, आजाद खान, रहीस खान, श्री मति कल्पना सिनोरिया, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, विनय चंद्र झा, कैलाश रघुवंशी, ओमप्रकाश शर्मा, देवेंद्र परिहार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर डा. अंबेडकर के संपूर्ण जीवन पर श्री प्रकाश शर्मा द्वारा प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें