Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सीएम राइस पोहरी में लगाए विटामिन सी से युक्त पौधे ताकि पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहे

शनिवार, 27 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* प्रिंसिपल अचल सिंह कुशवाह ने कहा,
अनीमिया से बचाब के लिए आईएफए गोली का सेवन सभी नियमित करे 
शिवपुरी। जिले के पोहरी ब्लॉक के सीएम राइस स्कूल में आज विटामीन सी से युक्त हरे भरे पौधे रोपे गए। जिसमें नींबू, आंबला, अमरूद एवम अनार के पौधे शामिल हैं।  आयरन के अवशोषण के लिए विटामीन सी का महत्व विषय पर सीएम राइस पोहरी के प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह ने प्रकाश डाला। इस कार्य में शक्तिशाली महिला संगठन एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी ने भी सहयोग किया। जिसमे सभी छात्राओ एक छात्र के लिए नियमित आईएफए गोली का सेवन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग किया। आज स्कूल परिसर में प्राचार्य द्वारा सभी बच्चो को सबसे पहले निरोगी काया एवम अपना पर्यावरण को सब मिलकर प्रयास करे तो हरा भरा बना सकते है। साथ ही इन पौधों की जिम्मेदारी बच्चो को सौंपी जिससे की वह इन पौधों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक एवम जिम्मेदार हो।  प्राचार्य ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। उन्होंने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। उन्होंने बच्चो को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ साथ बच्चो को सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। करन ने कहा कि युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए आज स्कूल की सभी छात्र-छात्राओं को आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) की नीली गोली का वितरण  किया जो की अब सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पोहरी के सहयोग से नियमित प्रदान किया जाएगा। प्रोग्राम में धर्म गिरी गोस्वामी एवम करण द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को  बताया कि किशोर-किशोरियों को आयरन की गोली के उपभोग एवं संभावित दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बता दिया गया है।  इसका उपयोग करके आप अपने शरीर में आयरन की पूर्ति कर सकते है एवम अनीमिया से निजात पा सकते है साथ ही आपको हरे पत्ते दार साग सब्जी का भी उपयोग नियमित करना होगा इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। प्राचार्य द्वारा प्रोग्राम में सभी बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए आज पौधारोपण की बधाई दी इस अवसर पर विधालय की छात्राए, स्कूल का समस्त स्टाफ, कर्मचारी एवम शक्तिशाली महिला संगठन की टीम से करण एवं धर्म आदि मौजूद थे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129