Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: "आज जनता की समस्या को लेकर इतना दर्द है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं", विधायक जैन से बोलीं पार्षद नीलम बघेल, तो जैन ने कहा, "मुझसे ले लेना 50 लाख", एक दूजे के छुए पैर

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। वैसे तो नगर पालिका में पिछले कई सालों से हंगामा, आरोप, प्रत्यारोप, भ्रष्टाचार, कामचोरी जैसी स्थिति रहती आई है लेकिन नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा जैसी स्थिति पहली बार देखने को मिल रही है। नगर के वार्डों में सड़कें चलने लायक नहीं बची लेकिन उनका निर्माण अभी तक नहीं किया गया। पॉश कालोनियों की ही बात करें तो उन वार्ड की हालत खराब है। सड़कें या तो बनी नहीं और पास हो गई तो उनका निर्माण नहीं किया जा रहा। लोग वाहन तक चलाने में डरते हैं। रात को अनेक प्रमुख इलाके अंधकार में डूबे नजर आते हैं। सड़कों पर गड्ढों की भरमार राह चलते लोगों के मुंह तोड़ने काफी है। आखिर इसी का नतीजा है की आज करीब आठ महीने बाद बुलाई बैठक में खासा हंगामा हुआ। विधायक देवेंद्र जैन की मौजूदगी में नपाध्यक्ष गायत्री और उनके पति अघोषित नपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाए गए। 
गले गले तक भरी पार्षद नीलम फूट फुटकर रोई बोली, कलेक्टर को दे दूंगी इस्तीफा
आज नगर पालिका की छटवी साधारण बैठक में विधायक देवेंद्र जैन मौजूद थे। इस दौरान वार्ड 11 की भाजपा पार्षद नीलम बघेल ने फुट फुट कर रोने लगी। रोते हुए विधायक जैन से वार्ड में विकास कार्य की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया। इस पर विधायक जैन ने कहा कि 50 लाख रुपए मुझसे ले लेना, लेकिन परेशान मत होना। विधायक जैन ने महिला पार्षद के पैर छुए। बता दें की बैठक में हंगामा होने के चलते विधायक बैठक से उठकर बाहर आकर बैठ गए थे। इसके कुछ देर बाद पार्षद भी बैठक से बाहर निकलकर आ गए  तभी वार्ड 11 से भाजपा पार्षद नीलम बघेल रोते हुए अपनी समस्या लेकर विधायक देवेंद्र जैन के पास आई। पार्षद ने विधायक के पैर छूकर कहा कि जनता मुझे उम्मीद के साथ लगातार पार्षद बनाती हुई आ रही हैं। जनता मुझसे उम्मीद करती हैं। आज जनता की समस्या को लेकर इतना दर्द है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं हैं। उनके वार्ड में अभी तक एक भी टेंडर नपा अध्यक्ष ने नहीं लगने दिए हैं। वार्ड में विकास कार्यों पर रोक लगाकर रख दी है। नीलम बघेल ने कहा कि नपा अध्यक्ष पति हर काम में मोटा कमीशन मांगते हैं। जिन्होंने पैसा नहीं दिया। उनके वार्ड की फाइलें नपा अध्यक्ष के घर धूल खा रही हैं। 
इस पर विधायक देवेंद्र जैन ने पार्षद से कहा कि 50 लाख रुपए मुझसे से ले लेना, लेकिन परेशान न हो, इस दौरान विधायक ने भी महिला पार्षद के पैर छुए। बता दें कि विधायक ने सभी वार्डों के पार्षदों के लिए विधायक निधि से पैसा देने की बात कही हैं।
खुद विधायक जैन के वार्ड में ही नहीं हुए कोई कार्य
इस दौरान जिस वार्ड में विधायक देवेंद्र जैन निवास करते हैं उन्ही कि वार्ड पार्षद ऋतू जैन ने कहा कि विधायक के वार्ड में ही विकास कार्य नहीं हुए हैं।
इधर हंगामा, उधर मुद्दे पास
बैठक में 18 बिंदुओं को हंगामे के बीच भी हर बार की तरह पास कर दिया गया। साथ ही पीआईसी की बैठक में लिए गए फैसलों को भी पास कर दिया गया। बैठक 12 बिंदुओं तक सामान्य रही लेकिन इसके बाद हंगामा होना शुरू कर दिया। बैठक में कमीशन खोरी पर जमकर विवाद हुआ। एक पार्षद ने कहा कि नगर पालिका के कामों में सामान डुप्लीकेट डलता हैं लेकिन पेमेंट ओरजिनल का होता है।
पार्षद ने नगर पालिका को नपा अध्यक्ष की बताई प्राइवेट लिमिटेड
भाजपा पार्षद विजय शर्मा बिंदास ने नगर पालिका को नपा अध्यक्ष की प्राइवेट लिमिटेड बता दिया। कुल मिला कर भाजपा की सरकार में भाजपा विधायक और नपा अध्यक्ष भाजपा होने के बावजूद भाजपा के पार्षद परेशान दिखे जिनमे सबसे ज्यादा मायूसी महिला पार्षदों में देखी गई।
इतना ही नहीं नपा उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्याज ने कहा कि उनके वार्ड में दो साल गुजर जाने के बाद विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। उनका कहना था कि वार्ड की जनता उन्हें गालियां बक रही हैं। इधर कोई उनकी सुनवाई करने वाला नहीं हैं। भाजपा पार्षद नीलम बघेल सहित कई पार्षदों ने आज कलेक्टर को इस्तीफा देने की बात कही।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129