भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि
भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी द्वारा पर्यावरण मंच कार्यक्रम अमृता देवी बलिदान दिवस के रूप में वनवासी छात्रवास शिवपुरी में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान अजमेर सिंह यादव जी प्रदेश समरसता प्रमुख रहे वृक्षों की रक्षा के लिएकिस प्रकार अपने जीवन को न्योछावर कर दिया इस पर प्रकाश डालते हुए अजमेर सिंह यादव जी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं कोरोना कल में याद करो कि लोग किस तरीके से ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे थे और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी ऑक्सीजन का सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था यह वृक्ष हैं जो हमको मुफ्त में रोज कितनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं अतः इन वृक्षों का पालन पोषण करना अति आवश्यक है मानव जीवन को बनाए रखने के लिए वृक्ष अत्यंत जरूरी हैं इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर ने भी अमृता देवी के जीवन पर प्रकाश डाला वरिष्ठ नागरिक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ,राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ के पालक दिलीप जी शर्मा ,राज्य कर्मचारी संघ से गजेंद्र यादव राज्य कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता बनवासी छात्रावास से मुकेश करण जी भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जिला शत्रुघ्न सिंह तोमर वह भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में भारत माता , विश्वकर्मा जी के पूजन के बाद अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात मुख्य अतिथि महोदय का उद्वोधन प्राप्त हुआ। बाद में वृक्षारोपण कार्य किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें