Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन ने सीएमओ से की मुलाकात

शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत
शिवपुरी। इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन ने नवनियुक्त सीएमओ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सैनिकों की समस्याएं बताई। संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। संगठन का उद्देश्य वीर नारियों, सैनिकों की विधवाओं, बच्चों, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रशासन के साथ मिलकर हल करवाना है। सीएमओ ने भी नगर पालिका संबंधित समस्याओं का हल करवाने में मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत,  कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर ,वेटरन ताजभान सिंह, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, पुलिस एडवाइजर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन  शहर के विकास में हर संभव सहयोग करेगा, ताकि स्वच्छ शिवपुरी बने, यही आशा संगठन नगर पालिका से रखता है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129