Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ऋषिकेश गया शिवपुरी का अमन गंगा में बहा, अब तक लापता, परिजन बोले, नहीं मिल रही मदद, द ग्रेट सिंधिया से आस

शनिवार, 17 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास का रहने वाला अमन शर्मा (21) पुत्र नीलेश शर्मा ऋषिकेश की गंगा नदी में बह गया जिसका कोई सुराग नहीं लग रहा। वह 14 अगस्त को अपनी गुना निवासी बहन आरती और जीजा कृष्णा शर्मा के साथ ऋषिकेश की यात्रा पर गया था। सभी 15 अगस्त को ऋषिकेश पहुंच गए और फिर सभी कृष्णा शर्मा के गुरु के आश्रम पर रुके हुए थे। लेकिन अमन शर्मा के बहन और जीजाजी गुरुवार की शाम आश्रम पर पूजा पाठ कर रहे थे। इस दौरान अमन गंगा नदी किनारे एक चट्टान पर रात 8 बजे बैठा था। तभी वह अचानक गंगा में बह गया। अमन गंगा में कैसे गिरा यह किसी ने नहीं देखा लेकिन नदी के तेज बहाव में बहते अमन को देखा गया था। तत्काल इसकी सूचना ऋषिकेश पुलिस को दी गई लेकिन वह रात तक नहीं मिला सुबह एसडीआरएफ ने सर्चिग भी की थी लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अमन का कोई सुराग नहीं लग सका। 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के परिजन आज ऋषिकेश पहुंच चुके हैं।
नहीं मिल रही मदद, द ग्रेट सिंधिया से आस
परिजनों का कहना है कि यहां उन्हें सही से मदद नहीं मिल पा रही है। परिजनों ने केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि 21 वर्षीय अमन शर्मा बजरंगगढ़ के महर्षि आश्रम सहित वृंदावन ने शिक्षा हासिल कर चुका हैं। वर्तमान में वह क्षेत्र में पूजा पाठ कर रहा है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129