Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का कांग्रेस ने किया स्वागत

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अमर शहीद राजीव गांधी जी की 80 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का बीते रोज शिवपुरी शहर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में, शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अमर शहीद राजीव गांधी जी,की ज्योति सद्भावना यात्रा राजीव गांधी जी के शहादत स्थल श्री पेरंबदूर से 9 अगस्त 2024 को प्रारंभ होकर  आज दिनांक 17  अगस्त 2024 को दोपहर 01:00 बजे शिवपुरी शहर में प्रवेश किया। जहां सर्वप्रथम, राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप, तिराहे पर, महाराणा प्रताप जी को नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी साथियों के साथ जुलूस के रूप में राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा ग्वालियर बायपास शिवपुरी तक भ्रमण किया गया । जहां शिवपुरी शहर में इस यात्रा का कांग्रेस पार्टी एवं समस्त कांग्रेसियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सद्भावना यात्रा मैं पधारे हुए सभी साथियों को  सतनवाड़ा पर तोमर होटल में भोजन कराया गया। सद्भावना यात्रा ने दोपहर के भोजन के पश्चात पुनः ग्वालियर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा श्री अन्नादुरई के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है जो अपने एक सैकड़ा साथियों के साथ 10 वाहनों पर सवार होकर इस यात्रा को कर रहे है।  यात्रा 19 अगस्त 2024 को दिल्ली प्रवेश करेगी जहां वीर भूमि में उनके समाधि स्थल पर समस्त कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खडगे जी के समक्ष राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का समापन होगा।  यात्रा कामगार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अन्नादुरई के नेतृत्व में निकल रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान ने राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के स्वागत में उपस्थित होने वाले सभी कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यापित किया उनके स्वागत में प्रमुख उपस्थित होने वाले कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक गणेश राम गोतम रामकुमार यादव  जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी अनिल उत्साही, जिला प्रवक्ता,  एडवोकेट राजकुमार शाक्य महासचिव लक्ष्येद्र शर्मा बंटी, सेवादल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, उपाध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, के के शिवहरे महेश शर्मा जी, पुनीत शर्मा राजेंद्र शर्मा, गिर्राज शर्मा पार्षद एम डी गुर्जर हरीश खटीक आदि लोग महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129